फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Political Crisis All Updates, cm Hemant Soren Meeting, Congress, Alamgir Alam

Jharkhand: झारखंड में महागठबंधन की बैठक खत्म, सीएम सोरेन नेतरहाट रवाना, कांग्रेस बोली- सरकार को कोई खतरा नहीं

Fri, 26 Aug 2022 02:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 26 Aug 2022 02:38 PM IST
सार

आज सीएम हेमंत सोरेन ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में राज्य में ताजा सियासी हालात को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Jharkhand Political Crisis All Updates, cm Hemant Soren Meeting, Congress, Alamgir Alam
झारखंड राजनीतिक संकट - फोटो : ANI

विस्तार

 झारखंड में चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश राज्यपाल को भेजने के बाद से सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्य में बैठकों का दौर लगातार जारी है। इस क्रम में आज सीएम हेमंत सोरेन ने सभी विधायकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में राज्य में ताजा सियासी हालात को लेकर चर्चा हुई। वहीं सभी विधायकों के साथ मंथन करने के बाद हेमंत सोरेन नेतरहाट के लिए रवाना हो गए हैं और शाम सात बजे एक बार फिर से बैठक बुलाई है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आज शाम तक  राज्यापाल कोई बड़ा फैसला सुना सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

विज्ञापन


हमारे सभी मंत्री रांची में ही रहेंगे: कांग्रेस
झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता अलमगीर आलम ने कहा है कि हमें अपने विधायकों और मंत्रियों पर पूरा भरोसा है इसलिए वह रांची में ही रहेंगे। हमारे सारे विधायक यहां पर हैं और तीन कोलकाता में हैं। अगर वक्त पड़ा तो उनको भी यहां ले आएंगे। हमारा कोई दूसरा प्लान नहीं है।
विज्ञापन


क्या हैं सीएम सोरेन पर आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इस साल फरवरी में दावा किया था कि सोरेन ने अपने पद का दुरुपयोग किया और खुद को खनन पट्टा आवंटित किया, यह एक ऐसा मुद्दा है जिसमें हितों के टकराव और भ्रष्टाचार दोनों शामिल हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। विवाद का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने मई में सोरेन को एक नोटिस भेजकर खनन पट्टे पर उनका पक्ष मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टे का स्वामित्व  जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 9ए का उल्लंघन
चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा था कि पट्टे का स्वामित्व जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 9ए का उल्लंघन करता है, जो सरकारी अनुबंधों आदि के लिए अयोग्यता से संबंधित है। यह मामला अभी भी चुनाव आयोग के पास लंबित है। झारखंड हाई कोर्ट के समक्ष याचिका में खनन पट्टा देने में कथित अनियमितताओं और मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों से कथित रूप से जुड़ी कुछ मुखौटा कंपनियों के लेनदेन की जांच की मांग की गई थी। अदालत ने तीन जून को कहा था कि उसकी राय है कि रिट याचिकाओं को विचारणीयता के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता है और वह योग्यता के आधार पर मामलों की सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed