फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: police caught in cctv, stealing in a shop

झारखंडः दुकान में चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुए पुलिसवाले

Fri, 07 Oct 2016 01:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Oct 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: police caught in cctv, stealing in a shop
- फोटो : bbc

झारखंड के गिरिडीह की एक दुकान में चोरी करते दो पुलिसकर्मियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अखिलेश वी वारियर ने उनके निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया है कि दोनों जवानों के खिलाफ स्थानीय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के जवानों की गिरफ़्तारी से इनकार नहीं किया। घटना टुंडी रोड स्थित कागज़ की एक दुकान की है। यहां चोरों ने शटर तोड़कर चोरी करने की कोशिश की थी। इसके बाद थाने में चोरी की घटना के बारे में सूचना दी गई।
विज्ञापन


दुकानदार ने 400 रुपए की चोरी का मामला दर्ज करवाया, तफतीश के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसे देखते ही पुलिस अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

शटर टूटने के बाद दुकान में घुसे थे गश्ती पुलिस वाले

Jharkhand: police caught in cctv, stealing in a shop
jharkhand police - फोटो : bbc

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक टाइगर मोबाइल के तहत तैनात दो जवान रात में नगर थाना क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर फुटेज में टाइगर मोबाइल के एक जवान को पैसे निकालते देखा जा रहा है। तफ्तीश में ये बाते सामने आई है कि दुकान का शटर तोड़कर जब चोर चले गए थे उसके करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के जवान वहां घुसे।

हाल के दिनों में झारखंड में पुलिसकर्मियों के आपराधिक और हिंसा की घटना में शामिल होने के कम से कम दर्जन भर मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के अलावा नाबालिगों को प्रताड़ित करने के मामले में भी पुलिस की किरकिरी हुई है और कई मामलों में जांच चल रही है।

इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई हैं और कमेंट का सिलसिला भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed