{"_id":"5d983ee98ebc3e014b5faa61","slug":"jharkhand-pick-up-van-ploughs-into-people-who-are-wait-for-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: दुमका में बस का इंतजार कर रहे लोगों पर पलटा पिकअप वैन, चार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: दुमका में बस का इंतजार कर रहे लोगों पर पलटा पिकअप वैन, चार की मौत, तीन घायल
Sat, 05 Oct 2019 12:37 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के दुमका जिल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि दुमका जिले में शनिवार को बस के इंतजार में खड़े लोगों पर पिकअप वैन पलटने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
दुमका जिले के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने कहा कि यह घटना तब हुई जब लोग सड़क के किनारे खड़े थे। लोग मसलिया पुलिस थाने की सीमा के तहत जमजोरी गांव में बस का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जमजोरी के रहने वाले चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस उप अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि घायलों में दो महिलाएं और एक लड़का शामिल हैं, जो जमजोरी से ही हैं, उन्हें दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि पिकअप वैन के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।