{"_id":"62c1aa47165b254dba02851f","slug":"jharkhand-pet-dog-stopped-stealing-lakhs-of-rupees-by-making-noise-thieves-forced-to-leave-arms-and-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पालतू कुत्ते ने शोर मचाकर रोकी लाखों रुपये की चोरी, हथियार छोड़कर भागने पर मजबूर हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पालतू कुत्ते ने शोर मचाकर रोकी लाखों रुपये की चोरी, हथियार छोड़कर भागने पर मजबूर हुए चोर
Sun, 03 Jul 2022 08:10 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 03 Jul 2022 08:10 PM IST
सार
चौपारण में एक पालतू कुत्ते ने शोर मचाकर एटीएम में चोरी करने आए चोरों को भगा दिया। चोर अपने साथ लाए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, एलपीजी गैस सिलेंडर, गैस कटर सहित अन्य उपकरण छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
pet dog new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजारीबाग के चौपारण में एक पालतू कुत्ते के शोर मचाने से लाखों रुपये की चोरी की योजना विफल हो गई। अपराधी एटीएम मशीन तोड़ने के लिए भारी मात्रा में औजार लेकर पहुंचे थे। लेकिन कुत्ते ने जब शोर मचाना शुरू किया तो एटीएम मशीन तोड़ने के लिए साथ लाए हथियार छोड़कर चोर भाग निकले। चोर एटीएम के ऊपरी कवर को तोड़ने में भी कामयाब हो गए थे। अपराधी अपने साथ ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, एलपीजी गैस सिलेंडर, गैस कटर सहित अन्य उपकरण लाए थे।
अपराधियों ने औजार की मदद से एटीएम के ऊपरी कवर को तोड़ दिया गया। इसी बीच जिस घर के बाहर एटीएम था। उस घर के पालतू कुत्ते ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर घर लोगों की निंद खुल गई। लोगों की आहट सुनकर चोर औजार छोड़कर फरार हो गए। दरअसल चैथी मोड़ पर सुबोध वर्णवाल के घर में एक्सिस बैंक का एटीएम लगाया गया है। चौपारण सहित जीटी रोड से गुजरने वाले सैकड़ों लोग इसका उपयोग करते हैं। रविवार की सुबह जब आसपास के लोग टहलने निकले तो एटीएम में चोरी के प्रयास की जानकारी मिली।
सिम्बा के शोर से भागे चोर
मकान मालिक ने बताया कि कुत्ते के शोर मचाने के बाद हमारी निंद खुली और इधर-उधर जांच करने के बाद एटीएम में चोरी के प्रयास के बारे में पता चला। परिवार के लोगों ने अपने कुत्ते का नाम सिम्बा रखा है। वह पिछले डेढ़ साल से इन्हीं के साथ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन
इस जगह पहले भी दो बार हो चुकी है चोरी
चौपारण में इससे पहले भी दो बार एटीएम में चोरी की वारदात हो चुकी है। सिंघरावां के एसबीआई एटीएम में दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है। चोर पहली बार में 16 लाख और दूसरी बार में 26 लाख रुपये उड़ा ले गए थे।