{"_id":"5f194476048a4a46b316601a","slug":"jharkhand-passed-infectious-diseases-ordinance-2020-penalty-of-1-lakh-and-2-year-jail-for-not-wearing-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना नियमों की अनदेखी पर झारखंड सख्त, मास्क नहीं पहना तो लगेगा 1 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना नियमों की अनदेखी पर झारखंड सख्त, मास्क नहीं पहना तो लगेगा 1 लाख का जुर्माना
Thu, 23 Jul 2020 02:44 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। सरकार ने कहा है कि नियमों की अनदेखी करने वाले और मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को एक लाख रुपये जुर्माना और दो साल की जेल हो सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, झारखंड कैबिनेट ने गुरुवार को 'संक्रामक रोग अध्यादेश 2020' पारित कर दिया है। इसमें कहा गया है कि राज्य के भीतर सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और मास्क नहीं पहनने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, अध्यादेश में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है या फिर मास्क नहीं पहनता है तो उसे दो साल जेल में गुजारने पड़ सकते हैं। हालांकि, राज्य में आज उल्लंघनकर्ताओं को रोकने के लिए सड़कों पर कोई चेकिंग नहीं देखी गई। राजधानी रांची में लोग बिना मास्क घूमते नजर आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: झारखंड: क्वारंटीन सेंटर को जमातियों ने बनाया अय्याशी का अड्डा, तीन महिलाएं हुईं गर्भवती
हाल ही में, प्रवासी मजूदरों के लौटने और लोगों की लापरवाही बरतने की वजह से राज्य में मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। इस कारण सरकार को कुछ बड़े निर्णय लेने पड़े हैं, इनमें से एक निर्णय यह है कि अब राज्य के बैंकेट हॉल का प्रयोग आइसोलेशन वार्ड के तौर पर किया जाएगा।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में कुल मरीजों की संख्या 6458 हो गई है। इसमें से 64 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है, जबकि 3024 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3397 है।
दूसरी तरफ, देश में संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 45,720 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,129 लोगों की मौत हुई है। इस तरह देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 12,38,635 हो गई है।