फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Palamu Six People gang-raped wife in front of husband News in Hindi

Jharkhand: पति के सामने छह लोगों ने पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, चार घंटे तक चीखती रही पीड़िता

Tue, 27 Sep 2022 07:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Sep 2022 07:21 PM IST
सार

छह लोगों ने चार घंटे तक महिला की आबरू लूटी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना में शामिल एक बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Jharkhand Palamu Six People gang-raped wife in front of husband News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू से 22 वर्षीय विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां छह बदमाशों ने महिला और उसके पति को बंधक बनाकर चार घंटे तक उसकी आबरू लूटी। महिला चीखती रही और छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। बाद में शोर सुनकर ग्रामीणों ने महिला को बचाया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, मामला सतबरवा थाना क्षेत्र का है। शिकायत में बताया गया कि बीते शनिवार को महिला का अपने पति व ससुराल वालों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद महिला गुस्सा होकर अपने मायके चली गई। हालांकि, शाम होते ही महिला का पति और अन्य परिजन उसके मायके पहुंचे और उसे मनाने की कोशिश की, इसके बावजूद वह ससुराल वापस जाने को राजी नहीं हुई। 
विज्ञापन


मायके वालों ने समझाकर भेजा वापस 
इसके बाद महिला के परिवार वालों ने उसे समझा कर पति के साथ वापस भेजने के लिए राजी कर लिया। इसी बीच महिला के पति ने अपने साढू के भाई को भी साथ चलने के लिए बुला लिया। तीनों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस लौटने लगे। तभी भलुआही घाटी के पास छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति व दूसरे व्यक्ति को बनाया बंधक 
बदमाशों ने तीनों के पास से मोबाइल और बाइक छीन ली और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला के पति और दूसरे व्यक्ति को बंधक बना लिया और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब चार घंटे तक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। बाद में महिला की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दो बदमाशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल एक बाइक को बरामद कर लिया गया है। महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं परिजनों ने बताया, महिला काफी डरी हुई है और किसी चीज का जवाब नहीं दे रही है। 

अदालत से झारखंड पुलिस की शीघ्र सुनवाई की मांग
पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह लोगों ने 22 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। मामले में हमने 90 प्रतिशत जांच पूरी कर ली है। पुलिस अदालत से मामले की त्वरित सुनवाई का अनुरोध करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से कपड़े, मोटरसाइकिल और अन्य सबूत और फोरेंसिक रिपोर्ट एकत्र कर ली है।साथ ही पीड़िता के बयान के साथ ही उसके पति सहित प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस घटना से उसकी गर्भावस्था प्रभावित हुई है या नहीं, क्योंकि अधिकारियों ने मेडिकल जांच रिपोर्ट का विवरण देने से इनकार कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed