फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Online scamming racket busted 4 cyber criminals arrested

झारखंड: ऑनलाइन स्कैमिंग रैकेट का भंडाफोड़, 14 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2022 05:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 18 Aug 2022 05:23 PM IST
सार

आरोपी उपयोगकर्ताओं के मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन पर कैशबैक अनुरोध भेजते थे और अन्य ई-वॉलेट ऐप के माध्यम से उनके खातों से पैसे ट्रांसफर करते थे।

विज्ञापन
Jharkhand Online scamming racket busted 4 cyber criminals arrested
cyber crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड पुलिस ने देवघर जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। देवघर के पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सुमित प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार रात पथराडा थाना क्षेत्र के बाभानकुंड गांव में छापेमारी की गई और 19 से 46 वर्ष की आयु के 14 आरोपियों को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


उनके पास से 15 मोबाइल फोन और 23 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। तरीके के बारे में बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि आरोपी उपयोगकर्ताओं के मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन पर कैशबैक अनुरोध भेजते थे और अन्य ई-वॉलेट ऐप के माध्यम से उनके खातों से पैसे ट्रांसफर करते थे। इसके अलावा उन्होंने एटीएम कार्डों को फिर से सक्रिय करने के बहाने पैसे भी निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed