फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: On August 15, Governor Santosh Gangwar will hoist the flag in Morhabadi

Jharkhand: राज्यपाल मोरहाबादी में करेंगे ध्वजारोहण, परंपरा बदली; ‘एट होम’ कार्यक्रम गुरुजी के सम्मान में रद्द

Mon, 11 Aug 2025 06:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 06:07 PM IST
सार

Jharkhand: अब तक की परंपरा के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उपराजधानी दुमका में और मुख्यमंत्री मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करते थे। लेकिन इस बार राजधानी में राज्यपाल की मौजूदगी स्वतंत्रता दिवस के समारोह को विशेष बना देगी।

विज्ञापन
Jharkhand: On August 15, Governor Santosh Gangwar will hoist the flag in Morhabadi
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार झारखंड में स्वतंत्रता दिवस का नजारा कुछ अलग होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 15 अगस्त को राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे। झारखंड सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने स्वयं मुख्य राजकीय समारोह की अगुवाई करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

अब तक की परंपरा के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उपराजधानी दुमका में और मुख्यमंत्री मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करते थे। लेकिन इस बार राजधानी में राज्यपाल की मौजूदगी स्वतंत्रता दिवस के समारोह को विशेष बना देगी।

विज्ञापन

भव्य तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राजकीय समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान को देशभक्ति के रंग में सजाने की तैयारी जोरों पर है। बड़े मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और मार्चपास्ट की भव्य योजना बनाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मैदान और आसपास के क्षेत्रों में बहुस्तरीय व्यवस्था होगी। डीजीपी स्तर से निगरानी की जाएगी और पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व सीएम चंपई सोरेन रिम्स-2 की जमीन पर चलाएंगे हल, जानें क्यों खोल दिया विरोध का मोर्च

‘At Home’ कार्यक्रम रद्द
राज्यपाल गंगवार ने पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में एक अहम फैसला लिया है। हर साल स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित होने वाला ‘At Home’ कार्यक्रम इस बार नहीं होगा। गुरुजी के निधन के बाद, उनके योगदान को स्मरण करते हुए यह निर्णय लिया गया है। राजधानी के लोगों में राज्यपाल के मोरहाबादी में ध्वजारोहण को लेकर खासा उत्साह है। अनुमान है कि इस बार समारोह में पहले से अधिक भीड़ जुटेगी और शहर में देशभक्ति का माहौल और भी प्रबल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed