फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Youth murdered in Sonahatu police station area Ranchi Police

Jharkhand: रांची के सोनाहातू में 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, कांची नदी किनारे सिर धड़ से अलग मिला शव

Sun, 08 Feb 2026 06:14 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 06:14 PM IST
सार

रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में युवक की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई। कांची नदी किनारे सिर धड़ से अलग मिला शव, प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला। पुलिस ने जांच तेज कर संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Jharkhand News: Youth murdered in Sonahatu police station area Ranchi Police
दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। 25 वर्षीय युवक हरिहर महतो की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। मृतक का शव कांची नदी के किनारे बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की हालत बेहद वीभत्स बताई जा रही है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान सोनाहातू थाना क्षेत्र के एडरमहातु–मार्चाडीह गांव निवासी हरिहर महतो के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, हरिहर का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि उसी महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे हरिहर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन

हरिहर महतो का सिर धड़ से अलग शव बरामद किया
काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने 3 फरवरी 2026 को सोनाहातू थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। रविवार को पुलिस ने एडरमहातु-मार्चाडीह गांव के सामने कांची नदी किनारे से हरिहर महतो का सिर धड़ से अलग शव बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड नगर निकाय चुनाव: रांची मेयर पद के लिए प्रत्याशी रोशनी को बिस्किट, रमा खलखो को बेंच का निशान मिला; जानें

बताया जा रहा है कि हरिहर महतो की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक माह का पुत्र भी है। इस जघन्य हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संदेह के आधार पर एक आरोपी पति-पत्नी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। सोनाहातू पुलिस इस नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed