फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand news updates police arrest two maoists with five lakh rupees in palamau

Jharkhand: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच लाख रुपये के साथ दो माओवादी गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 03:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 03 Sep 2023 03:35 PM IST
सार

एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार माओवादियों से पूछताछ की जा ही है। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर जिले के सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया है। 

विज्ञापन
jharkhand news updates police arrest two maoists with five lakh rupees in palamau
झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किए दो माओवादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पलामू जिले से रविवार को पांच लाख रुपये के साथ दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी पलामू के छतरपुर इलाके से हुई, जो कि प्रदेश की राजधानी रांची से करीब 215 किलोमीटर दूर है। पुलिस गिरफ्तार दोनों माओवादियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


छतरपुर के सब डिविजनल पुलिस अफसर अजय कुमार ने कहा कि दोनों माओवादियों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब दोनों अपने स्वयंभू कमांडर नीतीश यादव को पांच लाख रुपये डिलीवर करने जा रहे थे। यह रकम इलाके से उगाही कर जमा की गई थी। पुलिस ने बताया नीतीश यादव पर 10 लाख रुपये का इनाम है। एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार माओवादियों से पूछताछ की जा ही है। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर जिले के सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों ही पलामू में सुरक्षाबलों ने तीन माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। गिरफ्तार माओवादी तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति के सदस्य हैं। ये गिरफ्तारियां भी छतरपुर उपमंडल में हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed