फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Sensation due to finding body of Sub Inspector Arun Singh in Saraikela

Jharkhand News: सरायकेला में सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह का शव मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

Sat, 16 Aug 2025 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/सरायकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/सरायकेला Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Aug 2025 02:36 PM IST
सार

Jharkhand News: पुलिस ने बताया कि मौत की असली वजह फिलहाल साफ नहीं है। हत्या, दुर्घटना या कोई अन्य कारण- सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Jharkhand News: Sensation due to finding body of Sub Inspector Arun Singh in Saraikela
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार तड़के सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 58 वर्षीय अरुण सिंह का शव जागृति मैदान के उत्तरी छोर पर एक मुर्गा दुकान के पीछे बरामद हुआ। सुबह-सुबह शव दिखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन

 
संदिग्ध हालात में मिला शव
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक के हाथ और कान से खून निकल रहा था। इससे यह आशंका और गहराती है कि मामला सामान्य मौत का नहीं बल्कि हत्या या किसी हादसे से जुड़ा हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि असली वजह सामने आ सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ramdas Soren: ग्राम प्रधान से शिक्षा मंत्री तक का सफर, झारखंड ने खोया एक और कद्दावर नेता रामदास सोरेन
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेवानिवृत्ति से महज एक साल पहले मौत
जानकारी के मुताबिक, अरुण सिंह मूल रूप से रांची के रहने वाले थे और मालखाना का चार्ज देने सरायकेला आए थे। वे पूर्व में आरआईटी थाना में पदस्थापित रह चुके थे। महज एक साल बाद वे सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले थे। ऐसे में उनकी रहस्यमयी मौत ने पुलिस विभाग के भीतर भी हलचल मचा दी है।

 
स्थानीय लोगों के बयान
सुबह टहलने गए लोगों ने सबसे पहले शव देखा और इसकी सूचना थाने को दी। कुछ लोगों का कहना है कि शुक्रवार रात मैदान के आसपास संदिग्ध लोगों की आवाजाही हुई थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand: शिबू सोरेन के श्राद्ध के लिए पैतृक गांव नेमरा में व्यापक इंतजाम, रक्षा मंत्री भी हो सकते हैं शामिल
 
पुलिस जांच में जुटी
आरआईटी थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि मौत की असली वजह फिलहाल साफ नहीं है। हत्या, दुर्घटना या कोई अन्य कारण- सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed