फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Preparation for two-day election workshop of 402-member team, training will be done in Delhi

Jharkhand News: 402 सदस्यीय टीम की दो दिवसीय चुनावी कार्यशाला की तैयारी, दिल्ली में होगी ट्रेनिंग

Thu, 15 May 2025 03:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 15 May 2025 03:01 PM IST
सार

 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के सभी राज्यों के निर्वाचन संबंधी पदाधिकारियों को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में ट्रेनिंग देने का कार्य किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Jharkhand News: Preparation for two-day election workshop of 402-member team, training will be done in Delhi
बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  के. रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग देश के सभी राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में ट्रेनिंग दे रहा है। इसी कड़ी में झारखंड के 402 सदस्य, जिनमें बीएलओ, वालेंटियर और बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के लोग शामिल हैं, 19 और 20 मई को नई दिल्ली में दो दिन की कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यशाला में आने वाले सभी लोगों के आने-जाने, रहने और खाने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही, जो लाइजनिंग ऑफिसर प्रतिभागियों के साथ जाएंगे, वे समन्वय का ध्यान रखें। सभी स्टेकहोल्डर अपने पहचान पत्र जरूर साथ लेकर आएं।  के. रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन में ऑनलाइन बैठक कर सभी जिलों के उप निर्वाचन अधिकारियों और कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी लोगों से बात की।
विज्ञापन


के. रवि कुमार ने बताया कि 19 मई को IIIDEM में होने वाले कार्यक्रम के पहले दिन योगा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बातचीत, चुनाव से जुड़े रोल प्ले, राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेनिंग और अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के अनुभव साझा करने जैसे काम होंगे। 20 मई को नई दिल्ली के बड़े संस्थानों का भ्रमण करने के लिए 9 बसों की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों के लिए IIIDEM में रहने की सुविधा भी उपलब्ध है। IIIDEM प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मंत्री योगेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, मिलने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड आए थे, तब उन्होंने यहां के वालेंटियर और बीएलओ के काम की बहुत तारीफ की थी। मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश पर झारखंड के चुनाव से जुड़े अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के अनुभव IIIDEM में होने वाली इस कार्यशाला में साझा किए जाएंगे। इसका रिकॉर्ड बनाया जाएगा और इसे अन्य राज्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

इस अवसर पर पलामू के उपायुक्त शशी रंजन, धनबाद की उपायुक्त मती माधवी मिश्रा, संबंधित विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी और IIIDEM में होने वाली कार्यशाला में भाग लेने वाले झारखंड के बीएलओ, वालेंटियर और बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed