{"_id":"6194961783582d067b2f0288","slug":"jharkhand-news-police-arrested-a-female-model-from-ranchi-accused-of-illegal-business-of-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: हुस्न के जाल में फंसाती थी मॉडल, फिर करवाती थी ड्रग्स का अवैध कारोबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: हुस्न के जाल में फंसाती थी मॉडल, फिर करवाती थी ड्रग्स का अवैध कारोबार
Wed, 17 Nov 2021 11:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:11 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि महिला मॉडल ऐसे युवाओं को टारगेट करती थी, जो ड्रग्स लेते थे। उन्हें वह अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
झारखंड में एक ड्रग्स के रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला मॉडल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मॉडल ड्रग्स के कारोबार में लिप्त है और वह कई लोगों को इसमें शामिल कर चुकी है। झारखंड पुलिस ने मॉडल के साथ एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ज्योति नाम की मॉडल रांची में ड्रग्स का कारोबार करती थी। वह युवाओं को निशाना बनाती थी। पहले यह ड्रग्स लेने वाले युवाओं को प्यार के जाल में फंसाती थी, फिर उन्हीं से ड्रग्स का धंधा भी कराती थी।
विज्ञापन
सरगना मौके से फरार
पुलिस ने बताया कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ड्रग्स का कारोबार होने की सूचना थी। इसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की थी, जिसमें मॉडल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं गिरोह का सरगना मौके पर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार की गई मॉडल का नाम ज्योति भारद्वाज बताया जा रहा है। वह पिछले ढाई वर्ष से दिल्ली में रह रही थी, लेकिन फिलहाल रांची आई हुई थी। पुलिस ने मॉडल को विद्यानगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 28 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद की है।
विज्ञापन