फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: LoP Babulal Marandi says Bangladeshi infiltration changing demography of Jharkhand

Jharkhand: ‘झारखंड में 'बांग्लादेशी घुसपैठ' से जनसंख्या संतुलन बदल रहा’, बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप

Thu, 22 May 2025 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 22 May 2025 02:46 PM IST
सार

Jharkhand News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए सिर्फ राज्य में रह ही नहीं रहे, बल्कि माईयों सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं का भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Jharkhand News: LoP Babulal Marandi says Bangladeshi infiltration changing demography of Jharkhand
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी - फोटो : X / @babulalmarandi

विस्तार

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ हो रही है, जिससे राज्य की जनसंख्या संरचना (डेमोग्राफी) में गंभीर परिवर्तन देखा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार इस घुसपैठ को रोकने के लिए न तो कोई पहल कर रही है और न ही इसे स्वीकार करने को तैयार है।

विज्ञापन

 
‘केंद्र के निर्देश के बावजूद नहीं बनी समिति’
बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को यह निर्देश दिया था कि वे अपने-अपने राज्यों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की जांच और निर्वासन के लिए एक समिति का गठन करें। लेकिन झारखंड सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने इसे सरकार की गंभीर लापरवाही और घुसपैठियों के प्रति नरमी की नीति बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand News: हजारीबाग में स्कूल बस हादसा, बच्चों से भरी गाड़ी तालाब में गिरी, 22 मासूम घायल; आठ गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘फर्जी दस्तावेजों से योजनाओं का लाभ ले रहे घुसपैठिए’
नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठिए सिर्फ राज्य में रह ही नहीं रहे, बल्कि माईयों सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं का भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल राज्य के संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है, बल्कि मूल निवासियों को उनके अधिकारों से भी वंचित किया जा रहा है।
 
जनगणना आंकड़ों का हवाला देकर जताई चिंता
बाबूलाल मरांडी ने 1951 से 2011 तक के जनगणना आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस दौरान झारखंड में आदिवासियों और सनातनी हिंदुओं की आबादी में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि 1951 में आदिवासियों की जनसंख्या 35.38 प्रतिशत और सनातनी हिंदुओं की 87.79 प्रतिशत थी, जो 2011 में घटकर क्रमशः 26.20 प्रतिशत और 81.70 प्रतिशत हो गई। वहीं, मुस्लिम आबादी 1951 में जहां 8.9 प्रतिशत थी, वह 2011 में बढ़कर 14.53 प्रतिशत हो गई।
 
पूर्वी सिंहभूम में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खुलासा
मरांडी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला और चकुलिया प्रखंड का जिक्र कर कहा कि वहां की पंचायतों में 183 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र एक विशेष समुदाय के लोगों के नाम पर जारी किए गए हैं, जबकि उन गांवों में अल्पसंख्यक समुदाय का एक भी परिवार निवास नहीं करता। उन्होंने इस कृत्य को सुनियोजित जनसंख्या परिवर्तन की साजिश बताया।


यह भी पढ़ें- Jharkhand: वरिष्ठ IAS अधिकारी की गिरफ्तारी पर सियासत गर्म, BJP सांसद बोले- भ्रष्टाचार की राजधानी बन गई रांची
 
IAS विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी पर भी उठाए सवाल
राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और पंचायती राज सचिव विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी पर मरांडी ने कहा कि यह केवल हेमंत सोरेन सरकार की आत्मरक्षा की कोशिश है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पहले ही शराब घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुकी है, और इस घोटाले के तार झारखंड से भी जुड़े हैं। ऐसे में यह डर था कि सीबीआई जांच झारखंड तक पहुंच सकती है, जिससे बचने के लिए सरकार अब अपने लोगों की बलि चढ़ा रही है।
 
सरकार पर मढ़ा भ्रष्टाचार को छिपाने का आरोप
बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट रूप से कहा कि झारखंड अब केवल एक राज्य की राजधानी नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की राजधानी बनती जा रही है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इस सरकार की घुसपैठियों के प्रति सहानुभूति और भ्रष्टाचार में लिप्त कार्यप्रणाली को समझें और आने वाले समय में सही फैसला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed