फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Jharkhand becomes new investment hub, investors from Spain and Sweden invited in mining sector

Jharkhand News: झारखंड बना निवेश का नया गढ़, स्पेन और स्वीडन के निवेशकों को खनन क्षेत्र में आमंत्रण

Sat, 26 Apr 2025 10:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Apr 2025 10:56 PM IST
सार

Jharkhand News: प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तुति में बताया कि झारखंड में खनन उपकरण निर्माण क्षेत्र में भी निवेश के लिए अपार संभावनाएं हैं। ड्रिलिंग रिग, आर्टिकुलेटिंग ट्रक, बुलडोजर, ड्रैगलाइन, ड्रिल मशीन, हॉल ट्रक, लोडर, मोटर ग्रेडर और एक्सकेवेटर जैसे खनन उपकरणों का निर्माण एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र बन सकता है।

विज्ञापन
Jharkhand News: Jharkhand becomes new investment hub, investors from Spain and Sweden invited in mining sector
स्पेन और स्वीडन के निवेशकों को खनन क्षेत्र में आमंत्रण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्पेन और स्वीडन के दौरे पर गए झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने खनन क्षेत्र में निवेश के नए अवसरों की जानकारी दी। खान सचिव अरवा राजकमल और खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने निवेशकों के समक्ष एक व्यापक प्रेजेंटेशन के माध्यम से झारखंड में मौजूद विशाल संभावनाओं को रेखांकित किया। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से खनिज ब्लॉकों की नीलामी और खनन उपकरण निर्माण में निवेश के लिए निवेशकों को न्योता दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकी हमले का लिंक धनबाद तक पहुंचा: वासेपुर में ATS ने की छापेमारी, चार लोगों को लिया हिरासत में
विज्ञापन

 
खनिज संपदा में समृद्ध झारखंड, निवेश के लिए तैयार
अधिकारियों ने बताया कि झारखंड भारत के उन गिने-चुने राज्यों में से है, जो प्राकृतिक खनिज संसाधनों से भरपूर हैं। देश के कुल खनिज संसाधनों का लगभग 40 प्रतिशत झारखंड में है। खनिज उत्पादन में झारखंड देश में पांचवें स्थान पर है और इसकी खनिज संपदा भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देती है। कोयला, लोहा, तांबा, बॉक्साइट, चूना पत्थर, डोलोमाइट, क्वार्ट्जाइट, मैंगनीज, यूरेनियम, चाइना क्ले, ग्रेफाइट, सोपस्टोन, फायर क्ले, फॉस्फोराइट, एपेटाइट, क्वार्ट्ज, फेल्ड्सपार, सोना और पाइरोक्सीनाइट जैसे बहुमूल्य खनिजों का भंडार झारखंड के गर्भ में समाया है। झारखंड को कोकिंग कोल का एकमात्र उत्पादक होने का गौरव प्राप्त है। इसके अलावा झारखंड कोयला भंडार में दूसरा, लौह अयस्क में दूसरा, तांबा अयस्क में तीसरा और बॉक्साइट में सातवां स्थान रखता है। इन तथ्यों के आलोक में झारखंड का देश के खनिज मानचित्र में एक बेहद महत्वपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विभिन्न क्षेत्रों में फैले खनिज संसाधन
झारखंड राज्य के विभिन्न प्रमंडलों और जिलों में खनिज संसाधनों का व्यापक भंडार मौजूद है। इस व्यापकता के चलते राज्य न केवल खनिज उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, बल्कि खनिज आधारित उद्योगों के लिए भी अत्यधिक अनुकूल अवसर उपलब्ध करा रहा है।
 
खनन उपकरण निर्माण में विशाल संभावनाएं
प्रस्तुति में यह भी बताया गया कि झारखंड में खनन उपकरण निर्माण क्षेत्र में भी निवेश के लिए अपार संभावनाएं हैं। ड्रिलिंग रिग, आर्टिकुलेटिंग ट्रक, बुलडोजर, ड्रैगलाइन, ड्रिल मशीन, हॉल ट्रक, लोडर, मोटर ग्रेडर और एक्सकेवेटर जैसे खनन उपकरणों का निर्माण एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र बन सकता है। साथ ही खनिज प्रसंस्करण और शुद्धिकरण उपकरण, जैसे ग्राइंडिंग इक्विपमेंट, मैग्नेटिक सेपरेटर, थिकनर और क्लैरिफायर के निर्माण में भी निवेश के अवसर मौजूद हैं। इसके अलावा खनिजों के परिवहन के लिए आवश्यक बेल्ट कन्वेयर और मोटर स्क्रैपर जैसे साधनों के निर्माण में भी निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर है।

 
झारखंड में निवेश के लिए अनुकूल माहौल
निवेशकों को अवगत कराया गया कि झारखंड एशिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्माण क्लस्टरों में से एक है। राज्य सरकार ने निवेश को आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएं लागू की हैं। बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं से लेकर एमएसएमई इकाइयों तक के लिए विशेष रियायतें दी जा रही हैं। 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने के लिए 'झारखंड इंटीग्रेटेड माइंस एंड मिनरल्स मैनेजमेंट सिस्टम' (जिम्स) लागू किया गया है, जिससे खनन गतिविधियों का डिजिटलीकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand:रांची में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ उबाल; नागरिकों ने श्रद्धांजलि सभा में जताया शोक, एकजुटता दिखाई
 
खनिज ब्लॉकों की नीलामी और अन्वेषण के अवसर
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड सरकार खनिज ब्लॉकों की नीलामी के माध्यम से निवेश को बढ़ावा दे रही है। खनिज अन्वेषण के क्षेत्र में भी कई तैयार अवसर उपलब्ध हैं। सरकार निवेशकों के लिए एक समर्थ और भरोसेमंद माहौल तैयार कर रही है, जिससे झारखंड आने वाले समय में वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed