फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Four-year-old girl raped in Ranchi, accused neighbour absconded after brutality

Jharkhand Crime: रांची में इंसानियत शर्मसार! चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, दरिंदगी के बाद पड़ोसी फरार

Sun, 02 Mar 2025 07:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Mar 2025 07:24 PM IST
सार

Jharkhand News: रांची में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची से दरिंदगी के बाद पड़ोसी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Jharkhand News: Four-year-old girl raped in Ranchi, accused neighbour absconded after brutality
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, आरोपी गलत काम करने के बाद फरार हो चुका है। हालांकि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों उक्त बच्ची की मां घर के कामकाज में व्यस्त थी और बच्ची वहीं खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति वहां पहुंचा और वह बच्ची को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया, फिर उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास आई, तब मामले का पता चल पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश
मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी पर बल का भी प्रयोग किया, लेकिन वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उसके मोबाइल फोन को भी ट्रेस किया जा रहा है। रविवार को उसका लोकेशन बिहार बताया गया। उसके बाद पुलिस की एक टीम बिहार के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा ने की घटना की निंदा
इस घटना के बाद भाजपा ने सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अब हमारे राज्य की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों में प्रशासन का खौफ अब नहीं रहा, इसलिए बच्चियों को भी बख्शा नहीं जा रहा है। राज्य का लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed