{"_id":"67ef66d9185dcd903508e630","slug":"jharkhand-news-ed-raids-several-areas-in-ranchi-hindi-news-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: रांची में ईडी की बड़ी कारवाई, कई इलाकों में सुबह से की जा रही है छापेमारी, क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: रांची में ईडी की बड़ी कारवाई, कई इलाकों में सुबह से की जा रही है छापेमारी, क्या है मामला
Fri, 04 Apr 2025 10:28 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:28 AM IST
सार
ईडी की टीमों द्वारा रांची के विभिन्न क्षेत्रों पर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मेडिकल इंश्योरेंस कंपनी के ठिकानों पर की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आयुष्मान भारत घोटाले को लेकर छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
रांची में ईडी का छापा, कार्रवाई जारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम झारखंड की राजधानी रांची में छापेमारी कर रही है। शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने राजधानी के कई इलाकों में एक साथ छापा मारा। इस साल रांची में ईडी की यह पहली कारवाई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन को महावीर मंडल के सदस्यों ने रामनवमी का दिया न्योता, शोभायात्रा को लेकर चर्चा की
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमों द्वारा रांची के विभिन्न क्षेत्रों पर छापेमारी की जा रही है। छापेमारी को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, ईडी की टीम एदलहातू, बरियातू, लालपुर, पीपी कंपाउंड, चिरौंदी, अशोक नगर में छापेमारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मेडिकल इंश्योरेंस कंपनी के ठिकानों पर की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आयुष्मान भारत घोटाले को लेकर यह कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खबर अपडेट की जा रही है