फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Mahavir Mandal members invited CM Hemant Soren for Ram Navami discussed procession

Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन को महावीर मंडल के सदस्यों ने रामनवमी का दिया न्योता, शोभायात्रा को लेकर चर्चा की

Thu, 03 Apr 2025 05:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 05:46 PM IST
सार

Ram Navami: रामनवमी से पहले श्री महावीर मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें आमंत्रित किया। साथ ही शोभायात्रा को लेकर सीएम से चर्चा की।

विज्ञापन
Jharkhand Mahavir Mandal members invited CM Hemant Soren for Ram Navami discussed procession
सीएम हेमंत सोरेन से मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभु श्रीराम को समर्पित त्योहार रामनवमी आगामी छह अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी बीच श्री महावीर मंडल रांची की एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर रामनवमी में निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर चर्चा की। साथ ही साथ उन्हें आमंत्रित किया।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मोत्सव यानी कि रामनवमी को लेकर राजधानी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर रांची के विभिन्न इलाकों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामनवमी को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में महावीर मंडल रांची की एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनसे रामनवमी को लेकर तैयारियों की जानकारी साझा से की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंत्री चमरा लिंडा बोले- संस्कृति बचानी है तो मांदर-नगाड़ा पर नृत्य करें, DJ और आधुनिक गीतों पर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, इस वर्ष रामनवमी को लेकर रांची वासियों में उत्साह अधिक है, जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी अहम तैयारिया देखने को मिलेगी। मौके पर रांची एसएसपी चंदन सिन्हा और रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री भी मौजूद रहे। महावीर मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गदा और तलवार सप्रेम भेंट कर उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: स्वयं सहायता समूहों को 2019 से अब तक 13659 करोड़ क्रेडिट लिंकेज की सहायता, 53293 से अधिक समूह बने

इनकी रही उपस्थिति
महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा, पवन गुप्ता, आलोक दुबे, मेहुल दुबे, गोपाल पारीक, प्रमोद सारस्वत और सागर कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed