फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: ED raids multiple locations in connection with mining case

अवैध खनन मामला: देश भर में 18 से ज्यादा ठिकानों पर ईडी ने मारे छापे, महिला आईएएस अधिकारी समेत कई हाईप्रोफाइल नाम हैं शामिल

Fri, 06 May 2022 09:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 06 May 2022 09:34 AM IST
सार

ईडी की टीम ने झारखंड के अवैध खनन मामले में देश भर के कई ठिकानों पर एक साथ छापे मारे हैं। सूत्रों के मुताबिक, एक महिला आईएएस अधिकारी के यहां भी छापा पड़ा है। 

विज्ञापन
Jharkhand News: ED raids multiple locations in connection with mining case
आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के घर के बाहर ईडी की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में अवैध खनन मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने देश भर में 18 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें झारखंड में सबसे ज्यादा जगहों पर छापे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि ईडी को काफी समय से अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद ईडी ने इस मामले में गोपनीय जानकारी इकट्ठा की और एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। 

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी के घर पर भी छापा 
बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने देश में एक साथ 18 ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें झारखंड की एक महिला आईएएस अधिकारी का घर भी है। ईडी की इस कार्रवाई से पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। सूत्रों की मानें तो ईडी की टीम ने झारखंड की माइनिंग सेक्रेटरी पूजा सिंघल के घर पर छापेमारी की है। इसके अलावा उसे कई अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ सबूत मिले हैं, जो अवैध खनन के जरिए मोटी कमाई कर रहे हैं। इस संबंध में जयपुर, फरीदाबाद, चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, कोलकता में भी कई जगहों पर छापेमारी की गई है।
विज्ञापन


उधर, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, देश का 45-50% खनिज झारखंड से आता है। सीएम ने खुद इस मंत्रालय को अपने पास रखा है। मंत्री होने के नाते अपने रिश्तेदारों, विधायकों को अवैध खनन पट्टे आवंटित किए। एजेंसियों को भ्रष्टाचार की जानकारी मिली और कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में दर्ज हुआ था मामला 
एंटी करप्शन ब्यूरो ने अवैध खनन मामले में 2012 में जूनियर इंजीनियर राम विनोद सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद इस मामले में कई हाईप्रोफाइल नाम सामने आए थे। पता चला था कि अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही है। उस समय सामने आया था कि कई आईएएस अधिकारियों और नेताओं के जेई राम विनोद सिन्हा से अच्छे संबंध थे। जानकारी सामने आने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed