फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Cabinet meeting today, many important decisions may be approved

Jharkhand News: कैबिनेट बैठक आज, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

Tue, 02 Sep 2025 01:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 01:01 PM IST
सार

रांची में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में नगर निकाय चुनाव की रूपरेखा और तारीखों पर फैसला हो सकता है।
 

विज्ञापन
Jharkhand News: Cabinet meeting today, many important decisions may be approved
गया जी में 6 से 21 सितंबर तक पितृपक्ष मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। दोपहर ढाई बजे शुरू होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय हो सकता है। लंबे समय से चुनाव की प्रक्रिया टलने के कारण विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रहा है। ऐसे में आज की बैठक में चुनाव की रूपरेखा तय होने और तारीखों पर मुहर लगने की उम्मीद है। यदि निर्णय लिया गया तो जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  JJMP के 9 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी; जानें
विज्ञापन


बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के सरकारी आवास को उनकी पत्नी रूपी सोरेन के नाम करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, उद्योग और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। खासतौर पर बेरोजगारी और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े एजेंडे पर सरकार सकारात्मक रुख दिखा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक से न केवल प्रशासनिक बल्कि राजनीतिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण संदेश जाएगा। आज लिए गए फैसले आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति और विकास की दिशा तय करने में निर्णायक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed