फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News BJP took out Tiranga Yatra on success of Operation Sindoor expressed gratitude to Indian Army

Jharkhand News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना का आभार प्रकट किया

Wed, 14 May 2025 06:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 May 2025 06:17 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीजेपी द्वारा राजधानी रांची में 'तिरंगा यात्रा' निकाल भारतीय सेना का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Jharkhand News BJP took out Tiranga Yatra on success of Operation Sindoor expressed gratitude to Indian Army
तिरंगा यात्रा निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकवादियों के दुस्साहस को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों को मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के प्रति आभार जताने के लिए आज से देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वारा रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन




कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों के द्वारा भारतीय पर्यटकों को निशाना बनाया गया था, जिस घटना ने देश भर में प्रतिशोध की भावना को जन्म देने का कार्य किया। इसके बाद छह मई की रात और सात मई की सुबह भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान और POK में स्थापित आतंकी संगठनों के भवनों को ध्वस्त करने का काम किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM सोरेन से यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने की मुलाकात, इस बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौ आतंकी ठिकानों पर हमले कर लगभग 100 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश भर में लोगों के बीच उत्साह देखा गया। इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वारा आज राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना का आभार जताया गया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगे लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘सशस्त्र बल जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए।


सशस्त्र बलों के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही : संजय सेठ
तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय सेना द्वारा चलाई गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पाकिस्तान के नापाक करतूत पर मुंहतोड़ जवाब हमारे सेना के जवानों ने दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों में डर का माहौल उत्पन्न हो चुका है। भारतीय सेना के कार्य को सम्मान देने के लिए देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड का रिजल्ट जारी, सीएम हेमंत ने दी सफल छात्रों को बधाई, असफल विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला भारतीय सेना ने लिया : बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष पर्यटकों की जान ली गई, मां बहनों का सुहाग उजाड़ दिया गया। इसके खिलाफ एक साहसिक कदम उठाने की जरूरत थी, जो कि भारतीय सेना ने कर दिखाया। भारतीय सेना द्वारा लागू की गई ऑपरेशन सिंदूर की वजह से पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों को भारत में हमला करने से पहले दस बार सोचना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed