फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News amazing form of Angkor Wat and Prem Mandir will be seen in Durga Puja pandals of capital Ranch

Jharkhand News: दुर्गा पूजा पंडालों में कलात्मक कारीगरी का कमाल, अंकोरवाट से प्रेम मंदिर तक रांची होगा रोशन

Mon, 15 Sep 2025 09:20 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Sep 2025 09:20 AM IST
सार


Ranchi News: राजधानी रांची दुर्गा पूजा के रंग में डूबने को तैयार है। इस बार पंडालों में कला, परंपरा और भव्यता का संगम देखने को मिलेगा। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रहे पंडालों में कहीं कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर का वैभव झलकेगा तो कहीं वृंदावन के प्रेम मंदिर की आभा, जो श्रद्धालुओं को अद्भुत अनुभव कराएगी।

विज्ञापन
Jharkhand News amazing form of Angkor Wat and Prem Mandir will be seen in Durga Puja pandals of capital Ranch
झारखंड की राजधानी रांची दुर्गा पूजा की तैयारियों में रंगने लगी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची दुर्गा पूजा की तैयारियों में रंगने लगी है। हर साल की तरह इस बार भी शहर के पूजा पंडाल अपनी भव्यता और अनोखी थीमों से लोगों को आकर्षित करेंगे। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रहे इन पंडालों में कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर से लेकर वृंदावन के प्रेम मंदिर तक की झलक देखने को मिलेगी। अपर बाजार स्थित सत्य अमर लोक पूजा समिति ने इस वर्ष कंबोडिया के विश्वविख्यात अंकोरवाट मंदिर को थीम बनाया है। समिति अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आए कारीगर इस पंडाल को आकार दे रहे हैं। लगभग 90 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




'पश्चिम बंगाल से आए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे'
राजस्थान मित्र मंडल ने शिक्षा पद्धति को थीम बनाया है। समिति अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने कहा कि आज की व्यस्त जिंदगी में अभिभावक बच्चों को समय नहीं दे पा रहे हैं और मोबाइल पर निर्भर हो रहे हैं। इसी विषय पर पंडाल में मोबाइल से होने वाले नुकसान और पारंपरिक शिक्षा पद्धति की अहमियत को झांकी के रूप में दिखाया जाएगा। वहीं, हरमू स्थित पांचमुखी मंदिर परिसर में इस बार वृंदावन के प्रेम मंदिर का अद्भुत स्वरूप तैयार किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष मनोज पांडेय उर्फ बबलू ने बताया कि इसकी लागत लगभग 75 लाख रुपये है। यहां भी पश्चिम बंगाल से आए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


अनोखी थीम से अलग पहचान बना रहे ये पंडाल
स्थानीय श्रद्धालु पवन लोहिया, आशीष डालमिया, शंभू अग्रवाल, सचिन अग्रवाल और सौरभ अग्रवाल ने कहा कि हर साल रांची के तीन से चार पूजा पंडाल अपनी अनोखी थीम से अलग पहचान बनाते हैं। खासकर बकरीबाजार स्थित सत्य अमर लोक समिति का पंडाल सबसे अलग होता है। इस बार अंकोरवाट मंदिर का स्वरूप देखकर उन्हें खासा गर्व और खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा समितियों के पदाधिकारियों का कहना है कि रांची के पंडाल हर साल नई थीम और सजावट से लोगों को चौंकाते हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: झामुमो का पीएम मोदी पर हमला: PC में कहा- मणिपुर दौरा चुनावी साबित, जनता के दर्द की अनदेखी

अद्भुत कलात्मकता के जरिए नया संदेश
बकरीबाजार स्थित सत्य अमर लोक समिति का पंडाल अपनी भव्यता के लिए मशहूर है। वहीं, दुर्गा बड़ी स्थित बंगाली समाज का पंडाल अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों के लिए खास पहचान रखता है, जहां विसर्जन के दिन सिंदूर खेला का आयोजन होता है। दस दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में इस बार भी रांचीवासियों को अद्भुत कलात्मकता, परंपरा और आधुनिक संदेशों का संगम देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Jharkhand : रैली में केंद्रीय सरना समिति की चेतावनी, कुरमी को आदिवासी बनाया तो राज्य में ठप होंगी हवाई सेवाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed