फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: A woman and a child died after being hit by an uncontrolled Fortuner in Harmu, Ranchi

Jharkhand News: रांची के हरमू में बेकाबू फॉर्च्यूनर ने मचाया कहर, महिला और बच्चे की मौत, विरोध में सड़क जाम

Sun, 10 Aug 2025 08:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Aug 2025 08:57 PM IST
सार

पहले एक ऑल्टो कार, फिर दो-तीन बाइक को टक्कर देने के बाद कार सड़क पार कर दीवार से जा टकराई। इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Jharkhand News: A woman and a child died after being hit by an uncontrolled Fortuner in Harmu, Ranchi
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची में रविवार की शाम एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर कार ने दो लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गई। कई लोग जख्मी हो गए। मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा शामिल। 

विज्ञापन


उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ किया और जलाने का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही चालक और दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन


वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार अरगोड़ा चौक की तरफ से रातु रोड की दिशा में जा रही थी। कार का नंबर JH01FF-4545 है। कार की रफ्तार काफी तेज थी। बेकाबू फॉर्च्यूनर ने पहले एक ऑल्टो कार को टक्कर मारी, फिर दो-तीन बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क की दूसरी ओर जाकर दीवार से टकरा गयी। ऑल्टो कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed