फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Naxalites set fire to 10 vehicles in Latehar incident near CRPF camp Latest News Update

झारखंड: लातेहार में नक्सलियों ने 10 वाहनों को किया आग के हवाले, सीआरपीएफ कैंप के पास की घटना

Sun, 15 May 2022 08:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 15 May 2022 08:27 PM IST
सार

माओवादियों ने बंसकरचा मोड़ से कुरो मोड़ रोड तक का करोड़ों का निर्माण कार्य बंद करने का फरमान जारी किया है। साथ ही भुगतान नहीं होने तक रोड निर्माण कार्य ठप रखने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Jharkhand: Naxalites set fire to 10 vehicles in Latehar incident near CRPF camp Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों ने सड़कों और पुलों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना महुआडांड़ प्रखंड के बांसकरचा सीआरपीएफ कैंप से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। 

विज्ञापन


इस दौरान 30-35 माओवादियों ने चार पानी की टंकी, 2 जेसीबी, 1 टेलर, एक 704 वाहन और एक पोकलेन समेत कुल 9 वाहनों को आग लगा दी। घटना के समय प्लांट के मैनेजर विश्वनाथ चंद्रवंशी और लगभग 15 लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने रोड निर्माण कंपनी से लेवी की मांग की थी। लेवी नहीं देने के कारण इस घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


माओवादियों ने बंसकरचा मोड़ से कुरो मोड़ रोड तक का करोड़ों का निर्माण कार्य बंद करने का फरमान जारी किया है। साथ ही भुगतान नहीं होने तक रोड निर्माण कार्य ठप रखने की धमकी दी है। ऐसा नहीं करने पर निर्माण कंपनी को बुरे परिणाम झेलने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed