{"_id":"626971228a83824ee95a961e","slug":"jharkhand-naxalite-dies-in-police-custody-sp-urges-judge-to-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पुलिस हिरासत में नक्सली की मौत, एसपी ने जज से जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पुलिस हिरासत में नक्सली की मौत, एसपी ने जज से जांच की मांग की
Wed, 27 Apr 2022 10:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:06 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक मनोज रतन ने बताया कि 32 वर्षीय पीएलएफआई सदस्य नंद किशोर महतो मंगलवार सुबह हजारीबाग मुफस्सिल थाना के लॉकअप के शौचालय में फंदे से लटका पाया गया।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले के एक पुलिस थाने में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के एक सदस्य की हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच उनके द्वारा कराई जा सकती है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने बताया कि 32 वर्षीय पीएलएफआई सदस्य नंद किशोर महतो मंगलवार सुबह हजारीबाग मुफस्सिल थाना के लॉकअप के शौचालय में फंदे से लटका पाया गया। महतो पर हजारीबाग जिले के बड़कागांव और केरेदारी थाना क्षेत्रों में संचालित एनटीपीसी, ओएनजीसी और निर्माण कंपनियों से रंगदारी वसूलने का आरोप था। पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था, जिसने उसे 25 और 26 अप्रैल की दरम्यानी रात को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं से कहा कि चूंकि यह हिरासत में मौत का मामला था, इसकी सूचना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा को एनएचआरसी के दिशानिर्देशों के अनुसार लिखित रूप में दी गई थी। एसपी ने कहा कि आरोपी को पुलिस हिरासत में प्रताड़ित नहीं किया गया।
विज्ञापन