फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Minor girl gangraped in Ranchi while returning from marriage all arrested

झारखंड: रांची में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, शादी से लौटते वक्त 4 लोगों ने बनाया शिकार, सभी गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 03:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Dec 2021 03:38 AM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वो अपनी सहेली के साथ सोमवार रात नौ बजे बगल के गांव से एक शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान गांव से थोड़ी दूर पहले सुनसान इलाके में उसके गांव के रहने वाले चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Jharkhand Minor girl gangraped in Ranchi while returning from marriage all arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रांची के मांडर में 8वीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही गांव के चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार सुबह नाबालिग की शिकायत पर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वो अपनी सहेली के साथ सोमवार रात नौ बजे बगल के गांव से एक शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान गांव से थोड़ी दूर पहले सुनसान इलाके में उसके गांव के रहने वाले प्रदीप उरांव, रोशन टोप्पो, बुलेट उरांव और चैने उरांव आकर उनका रास्ता रोका। इसके बाद उनकी दोनों सहेलियों को डरा-धमका कर घर भगा दिया और उसे एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

 

छह घंटे तक बेसुध पड़ी रही
पीड़िता ने बताया है कि चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वो बेहोश हो गई तब उसे उसी हालत में छोड़कर चारों भाग गए। वह सुबह तीन बजे तक उसी हालत में वहां पड़ी रही। उसे जब होश आया तब वह घर पहुंच कर अपने परिजनों को सारी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। परिजनों ने बताया कि लड़की मांडर में अकेले रहकर एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। उसके माता-पिता रांची में नौकरी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपियों ने स्वीकारा अपना अपराध
थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने सभी की पहचान भी कर ली है। आरोपियों ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है। कोविड जांच के बाद बुधवार को सभी को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed