फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand minister Saryu Roy blames officers for ration card cancellation

झारखंड: भूख से 11 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, रामविलास पासवान ने दिए जांच के आदेश

Wed, 18 Oct 2017 02:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 18 Oct 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
jharkhand minister Saryu Roy blames officers for ration card cancellation

झारखंड में भूख के कारण 11 साल की बच्ची की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने जांच के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि सिमडेगा जिले में भूख के कारण 11 साल की बच्ची की मौत के बाद हंगामा मचा है। मामला सामने आने के बाद राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने अधिकारियों पर इसका ठीकरा फोड़ दिया है। रॉय ने बताया कि मुख्य सचिव राजबाला वर्मा द्वारा जारी किया गया आदेश भ्रम पैदा करने वाला था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने 5 अप्रैल को अधिकारियों को लिखित निर्देश दिया था कि कोई भी राशन कार्ड आधार से लिंक न हो पाने की स्थिति में कैंसल न हो। सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसा ही आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के आदेश के बाद भ्रम पैदा हुआ, जिसके चलते कुछ नाम सामने आए, जिनके राशन कार्ड कैंसल हो गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि मंत्री ने एक रिपोर्ट का दावा करते हुए कहा कि बच्ची की मौत का कारण भूख नहीं बल्कि मलेरिया है। वहीं लड़की के परिवार का साथ दे रहे कुछ सामाजिक संगठनों का दावा है कि उनके पास राशन कार्ड था जिसको वह आधार कार्ड से लिंक नहीं करवा पाए थे। इसके बाद उसे कैंसल कर दिया गया। नतीजतन परिवार को राशन नहीं मिल सका और भूख से बच्ची की मौत हो गई।

पढ़ें: क्रेडिट कार्ड नहीं, तो आधारकार्ड से खरीदें स्मार्टफोन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रॉय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्ची की मौत की वजह मलेरिया सामने आई है। हालांकि ये वजह अभी साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं कि किसी का भी राशन कार्ड आधार से लिंक न होने के कारण निरस्त न हो। साथ ही यह भी कहा गया है कि जितने राशन कार्ड कैंसल हुए हैं उनकी रिपोर्ट भी तैयार की जाए।

दुर्गापूजा में स्कूल बंद हो गए और बच्ची को खाना नहीं मिला

jharkhand minister Saryu Roy blames officers for ration card cancellation

बता दें कि घटना सिमडेगा जिले के करिमति गांव की है, जहां 28 सितंबर को 11 साल की बच्ची संतोषी की मौत हुई थी। संतोषी की मां ने मीडिया को बताया कि उनको फरवरी से राशन नहीं मिल रहा था और तब से उनका पूरा परिवार बड़ी मुश्किल से गुजर-बसर कर रहा था। 

स्कूल जाने की वजह से बच्ची को एक वक्त का खाना मिड डे मील से मिलता था, लेकिन सितंबर के अंत में दुर्गापूजा की वजह से स्कूल बंद हो गए और इसी बीच उसकी मौत हो गई। इलाके के विकास अधिकारी संजय कुमार ने यह तो माना कि परिवार का राशन कार्ड कैंसल हो गया था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि संतोषी की मौत भूख से नहीं बल्कि मलेरिया की वजह से हुई थी। 

वहीं बच्ची की मां ने बताया था कि संतोषी के पेट में दर्द और ऐंठन हुई थी जिसके 24 घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं लग सका है लेकिन 'आरोपी' आधार कार्ड को ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed