फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand minister Hafizul Hasan says girls minimum age for marriage to 16

झारखंड: अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा- लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल की बजाय 16 साल कर दिया जाना चाहिए

Sat, 18 Dec 2021 11:15 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 18 Dec 2021 11:15 AM IST
सार

कोई कहता है कि शादी के लिए लड़कियों की उम्र बढ़ने के बजाय घटना चाहिए तो कोई कहता है कि अगर लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाई गई तो वह आवारगी करेंगी।

विज्ञापन
jharkhand minister Hafizul Hasan says girls minimum age for marriage to 16
लड़कियों की शादी की उम्र - फोटो : social media

विस्तार

लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है और इसका विरोध भी। कोई कहता है कि शादी के लिए लड़कियों की उम्र बढ़ने के बजाय घटना चाहिए तो कोई कहता है कि अगर लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाई गई तो वह आवारगी करेंगी। जी हां, सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क के विवादित बयान के बाद अब झारखंड अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन ने कहा है कि सरकार को लड़कियों के लिए शादी की उम्र बढ़ाने के बजाय कम करनी चाहिए।

विज्ञापन


लड़कियों की उम्र घटाकर 16 साल कर दिया जाना चाहिए, अगर नहीं तो इसे 18 साल ही रहने दें। मंत्री के इस बयान का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक और बोकारो से विधायक विरंची नारायण ने कहा कि एक मंत्री को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) के संभल सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 किए जाने का विरोध किया था। सांसद ने कहा था कि लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाई गई तो वह आवारगी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed