फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Minister gone for consolation, slapped by the daughter of the deceased

झारखंड: सांत्वना देने पहुंचे भाजपा मंत्री पर मृतक की बेटी ने बरसाए थप्पड़

Wed, 24 Jul 2019 02:14 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: अजय सिंह Updated Wed, 24 Jul 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Minister gone for consolation, slapped by the daughter of the deceased
nilkanth munda (फाइल फोटो) - फोटो : social media

झारखंड के खुंटी में भाजपा नेता और उसके परिवार की हत्या के बाद सांत्वना देने सदर अस्पताल पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे मंत्री पर मागो मुंडू की बेटी पर्मिला मुंडू ने थप्पड़ चला दिया। उसने मंत्री के पेट में दोनों हाथों से जोरदार हमला किया। 

विज्ञापन


परिजनों का हाल जानने पहुंचे मंत्री नीलकंठ को थप्पड़ मारने के बाद पर्मिला ने आवेश में मंत्री को जाने को कहा। साथ ही उसने गुस्से में कहा कि तुमलोगों के कारण ही मेरे परिवार की हत्या हुई है। जिसके बाद परिजनों ने मिलकर पर्मिला का मुंह बंद कर दिया ताकि वह और कुछ ज्यादा न बोल सके। इसके बाद भी पर्मिला उंगली दिखाते हुए काफी भला-बुरा कहती रही। 
विज्ञापन


मंत्री वार्ड से बाहर निकले और गांव के युवकों को बुलाकर घटनाक्रम की जानकारी ली। मंत्री नीलकंठ ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह की घटना घटी है, इससे मैं बहुत आहत हूं। मागो मुंडू मेरे परिवार के सदस्य की तरह थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि खुंटी में मागो मुंडू, उनकी पत्नी और बेटे की हत्या सोमवार की रात हथिरयारबंद अपराधियों ने उनके घर में कर दी थी। सोमवार की रात पांच वर्दीधारी अपराधियों ने मुंडू के घर पर गोलीबारी की। मागो के घर के आंगन से लेकर अंदर तक जो जहां मिला उसे मारकर गिराते रहे। जिसके बाद इस हमले में मुंडू समेत उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई थी।

वारदात के बाद से ही पुलिस गांव में गश्त कर रही है और मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed