फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Massive sale of liquor in the new year people consumed alcohol worth Rs 70 crore in just three days

झारखंड: नए वर्ष में शराब की जबरदस्त बिक्री, तीन दिन में 70 करोड़ रुपये की दारू गटक गए लोग; पिछला रिकार्ड टूटा

Fri, 02 Jan 2026 07:24 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Fri, 02 Jan 2026 07:24 PM IST
सार

Jharkhand: राजधानी रांची में ही तीन दिनों के भीतर करीब 10 करोड़ रुपये की शराब बिक्री दर्ज की गई। नए साल के मौके पर राज्य में दो दर्जन से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे।

विज्ञापन
Jharkhand: Massive sale of liquor in the new year people consumed alcohol worth Rs 70 crore in just three days
सांकेतिक - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

झारखंड में नए वर्ष 2026 के स्वागत और बीते वर्ष 2025 की विदाई के जश्न में लोगों ने जमकर शराब का सेवन किया। बीते तीन दिनों में शराब बिक्री ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 31 दिसंबर को राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में रात्रि पार्टियों का सीधा असर शराब दुकानों पर देखने को मिला। देर रात तक शराब दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन

अनुमान के अनुसार, इन तीन दिनों में झारखंड में 65 से 70 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हुई। झारखंड शराब व्यापारी संघ के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि मांग काफी अधिक थी, इसके बावजूद पूरी मांग की पूर्ति नहीं हो सकी।

विज्ञापन

सबसे अधिक बिक्री 31 दिसंबर को दर्ज की गई, जब राज्यभर में लगभग 30 करोड़ रुपये की शराब बिकी। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में करीब ढाई करोड़ रुपये अधिक है। पिछले साल 31 दिसंबर को लगभग 27.52 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  साहिबगंज-पलामू-रांची और गोड्डा में सड़क हादसे, 24 घंटे के भीतर प्रदेश में सात लोगों की मौत

पिछले वर्ष इसी अवसर पर तीन दिनों में करीब 60 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा लगभग पांच करोड़ रुपये अधिक रहा। 30 दिसंबर को लगभग 16 करोड़ रुपये की बिक्री हुई, वहीं 1 जनवरी को भी अनुमानित 18 से 19 करोड़ रुपये की शराब बिकी, हालांकि इसका आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है।

राजधानी रांची में ही तीन दिनों के भीतर करीब 10 करोड़ रुपये की शराब बिक्री दर्ज की गई। नए साल के मौके पर राज्य में दो दर्जन से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे। इसके अलावा लगभग 30 बार और रेस्टोरेंट को एक्सटेंशन काउंटर की अनुमति दी गई, जिससे तय समय से दो घंटे अधिक शराब बिक्री संभव हो सकी।

इस दौरान उत्पाद विभाग की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे झारखंड सरकार के राजस्व में भी इजाफा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed