{"_id":"6535479c8c9a4ac1250a52f3","slug":"jharkhand-man-shot-dead-over-land-dispute-latest-news-update-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी
Sun, 22 Oct 2023 09:32 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका (झारखंड)
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 22 Oct 2023 09:32 PM IST
सार
Jharkhand: झारखंड के दुमका जिले में भूमि विवाद को लेकर रविवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना जामा थाना क्षेत्र के लोधना गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक को उसके दूर के रिश्तेदारों ने पहले लाठियों से पीटा और बाद में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
फायरिंग।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले में भूमि विवाद को लेकर रविवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। घटना जामा थाना क्षेत्र के लोधना गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक को उसके दूर के रिश्तेदारों ने पहले लाठियों से पीटा और बाद में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पड़ोसी फरीद शेख और उसके बहनोई अकबर शेख और अन्य ने फारूक शेख की पिटाई की। इसके बाद उसे गोली मार दी। मृतक के शरीर पर तीन गोलियां लगीं। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने फरीद शेख के घर में आग लगा दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फरीद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।