फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-maiya-samman-yojana-september-payment-ranchi-women-2500-rupees-durga-puja

मंईयां सम्मान योजना: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची किस्त, 98.49 करोड़ रुपये वितरित

Fri, 09 Oct 2026 08:57 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 09 Oct 2026 08:57 PM IST
सार

झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले रांची जिले की 3,93,994 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर माह की राशि भेज दी है। इसके तहत प्रत्येक महिला को 2,500 रुपये की सहायता दी गई है। सरकार ने डीबीटी के माध्यम से कुल 98 करोड़ 49 लाख 85 हजार रुपये हस्तांतरित किए हैं।

विज्ञापन
jharkhand-maiya-samman-yojana-september-payment-ranchi-women-2500-rupees-durga-puja
सीएम हेमंत सोरेन। फाइल फोटो

विस्तार

झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले रांची जिले की 3 लाख 93 हजार 994 पात्र महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी है। सितंबर माह की इस सम्मान राशि के तहत कुल 98 करोड़ 49 लाख 85 हजार रुपये सीधे आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता हस्तांतरित की गई है। राज्य सरकार ने पर्व-त्योहार के दौरान महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने और उनकी जरूरतों को आसानी से पूरा करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण को मजबूती दे रही योजना
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर माह की सम्मान राशि समय पर जारी होने से लाखों महिलाओं को दुर्गा पूजा से ठीक पहले बड़ी राहत मिली है। सरकार की इस पहल से महिलाएं घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ त्योहार की खरीदारी भी आसानी से कर सकेंगी। इसके अलावा, इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं और परिवार की अन्य जरूरी तैयारियों में किया जा सकेगा। जानकारों का मानना है कि समय पर सहायता मिलने से स्थानीय बाजारों में भी खरीदारी बढ़ेगी और छोटे व्यापारियों को लाभ होगा।

डीबीटी के जरिये बैंक खातों में भेजी गई राशि
योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभुकों को आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई है। इस पारदर्शी प्रणाली को अपनाने से बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई है और योजना का लाभ बिना किसी अड़चन के सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।

राज्य सरकार लगातार डिजिटल भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है, ताकि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी परेशानी के पात्र लोगों को मिल सके। डीबीटी व्यवस्था से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। रांची जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया है। जिले में कुल 3,93,994 महिलाओं को इस किस्त का लाभ मिला है।

ये भी पढ़ें- बिहार: एडीएम पर एसवीयू का शिकंजा, आय से 100% से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप; कई ठिकानों पर छापेमारी


उपायुक्त ने पारदर्शी व्यवस्था पर दिया जोर
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सितंबर माह की सम्मान राशि का समय पर भुगतान यह सुनिश्चित करता है कि योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले सम्मान राशि का भुगतान महिलाओं और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

इससे लाखों परिवारों को त्योहार के दौरान राहत मिलेगी। इसके साथ ही रांची प्रशासन ने आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 9430328080 को आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर के रूप में जारी किया है, जिस पर नागरिक अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed