फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand_killing_crime

बहन ने किया प्यार, भाइयों ने लिया खौफनाक बदला!

Mon, 16 Jun 2014 11:40 AM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
jharkhand_killing_crime

विज्ञापन

झारखंड के जामताड़ा ज़िले में एक नाबालिग़ युवती के कथित प्रेमी को जान से मार डालने के आरोप में लड़की के माता-पिता समेत पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

माता-पिता के अलावा गिरफ़्तार किए गए तीन लोग युवती के भाई बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नागेंद्र चौधरी ने गिरफ़्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया है मारे गए युवक, तापस पाल, के चाचा गौतम पाल ने इस मामले में जामताड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस मामले में युवती के पिता सत्यनारायण वर्मा, माता सुनीता देवी और भाई सुजीत वर्मन, सुनील वर्मन, अनिल वर्मन ऊर्फ कन्हैया को गिरफ़्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ़्तार कर लेने का दावा किया है।

मामला

jharkhand_killing_crime

जामताड़ा थाना के प्रभारी अजय कुमार सिंह के मुताबिक़ युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक़ तापस पाल जामताड़ा शहर के तामूलीपाड़ा और युवती महुलडंगाल मोहल्ले के रहने वाले हैं।

तीन अप्रैल को युवती के माता सुनीता देवी ने एक मामला दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि तापस पाल उनकी बेटी को भगा ले गया है। लेकिन दोनों के पकड़ में आने के बाद ये तथ्य सामने आया कि उनके बीच प्रेम संबंध हैं। पुलिस के मुताबिक युवक ने ये जानकारी भी दी थी कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है।

युवती का मेडिकल चेकअप कराया गया था जिसमें वो नाबालिग़ पाई गई थी। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से युवती को रिमांड होम और युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

ज़मानत

jharkhand_killing_crime

थाना प्रभारी ने बताया है कि बाद में तापस पाल को ज़मानत मिल गई थी।

रविवार की सुबह वो जामताड़ा की बसंत लॉज के पीछे स्थित तालाब में शौच करने गए थे। पुलिस के मुताबिक छानबीन में पता चला है कि इसी दौरान तालाब के निकट पहले से घात लगाए युवती के भाइयों ने उनपर चाकू से जानलेवा हमले कर दिए।

गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाने के क्रम में तापस पाल की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वो इस नतीजे पर पहुंची है कि हमले करने की साज़िश रचने में युवती के माता-पिता भी शामिल थे। लिहाज़ा उन्हें भी गिरफ़्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed