फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: JMM retaliates on Champai Soren's statement, says BJP leaders are trying to divide tribals-natives

Jharkhand: चंपाई सोरेन के बयान पर JMM का पलटवार, कहा- आदिवासी-मूलनिवासियों को बांटने की कोशिश कर रहे BJP नेता

Mon, 19 May 2025 11:33 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 May 2025 11:33 AM IST
सार

Jharkhand News: झामुमो नेता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को राज्य की जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा सिर्फ अलगाव की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर झारखंड के आदिवासियों और मूलनिवासियों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Jharkhand: JMM retaliates on Champai Soren's statement, says BJP leaders are trying to divide tribals-natives
झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय तथा पूर्व सीएम चंपाई सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है और केंद्र सरकार से STF गठन की मांग की है। चंपाई सोरेन के बयान पर पलटवार करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ हुई है तो इसके लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार है।

विज्ञापन

 
झारखंड की राजनीति में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, पिछले दिनों भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में संरक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार इसके लिए दोषी है। इसके साथ-साथ उन्होंने केंद्र सरकार से स्पेशल टास्क फोर्स बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand: बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालने के लिए विशेष बल बनाए सरकार: चंपई सोरेन
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सिर्फ अलगाव की राजनीति करती है भाजपा’
वहीं, अब इस पर झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य की जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा सिर्फ अलगाव की राजनीति में विश्वास करती है।  उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर झारखंड के आदिवासियों और मूलनिवासियों को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार के स्पेशल टास्क फोर्स के गठन का इरादा सिर्फ और सिर्फ आदिवासी समाज को डराने और कमजोर करने का एक षड्यंत्र है। विनोद पांडेय ने कहा कि जो लोग भाजपा में जाकर बयानबाजी कर रहे हैं, वह शायद भूल रहे हैं कि भाजपा आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते आ रही है जो कि उनके DNA में है। सत्ता में रहते हुए उन्होंने कभी सरना धर्म कोड को मान्यता नहीं दी, यह एक बड़ा मुद्दा है।

 
‘अगर बांग्लादेशी घुसपैठ हुई तो इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार है’
महासचिव विनोद पांडेय ने चंपाई सोरेन के बयान पर टिप्पणी कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर घुसपैठ हुई है तो इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा पूरी तरह केंद्र सरकार का विषय है। भाजपा को अपनी गलती माननी चाहिए और इस विषय पर जांच कर कदम उठाने चाहिए। लेकिन अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की भाजपा की पुरानी आदत रही है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद निकली सिंदूर यात्रा, जमशेदपुर में दिखी मातृशक्ति की अद्भुत झलक
 
‘धार्मिक ध्रुवीकरण कर सत्ता हथियाने का फॉर्मूला अपनाती है भाजपा’
झारखंड में धर्मांतरण के मुद्दे पर भी चंपाई सोरेन ने बयान दिया है, जिसपर झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा से ही धार्मिक ध्रुवीकरण कर सत्ता हासिल करने की कोशिश करती रही है। झामुमो के इतिहास को अगर देखा जाए तो पता चलेगा आदिवासियों-मूलनिवासियों के अधिकारों के लिए इस पार्टी ने हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने भाजपा को सुझाव देते हुए कहा कि भाजपा नेता आदिवासियों के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस और उचित कदम उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed