{"_id":"62615c8c50e04956240037bc","slug":"jharkhand-investigation-of-national-sports-scam-will-start-soon-on-the-order-of-high-court-cbi-will-register-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: हाई कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय खेल घोटाले की जल्द शुरू होगी जांच, सीबीआई दर्ज करेगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: हाई कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय खेल घोटाले की जल्द शुरू होगी जांच, सीबीआई दर्ज करेगी एफआईआर
Thu, 21 Apr 2022 07:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:00 PM IST
सार
सीबीआई की पटना शाखा के अधिकारी रांची पहुंच गए हैं और झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : फाइल
विस्तार
झारखंड में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में सीबीआई जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर सकती है। इसके बाद जांच एजेंसी मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करेगी। झारखंड हाई कोर्ट ने हाल ही में सीबीआई को घोटाले की जांच का आदेश दिया था। सीबीआई की पटना शाखा के अधिकारी रांची पहुंच गए हैं और झारखंड पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। कागजात मिलने के बाद सीबीआई इसका अध्ययन करेगी। फिर पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर रिसर्च शुरू करेगी।
विज्ञापन
34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच एसीबी कर रही थी। इसमें झारखंड पुलिस की एसीबी में 2010 में ही केस संख्या 49/10 दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी के 12 वर्ष बाद भी केस की जांच पूरी नहीं होने कारण हाई कोर्ट ने सीबरआई को इस पूरे मामले की जांच का आदेश दिया था और आदेश की कापी सीबीआई मुख्यालय को भेजी थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 34वां राष्ट्रीय खेल घोटाला 28 करोड़ 38 लाख रुपये का है। इसमें एसीबी ने राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद, एसएम हाशमी व पीसी मिश्रा सहित अन्य को नामजद आरोपित बनाया था। सीबीआई जांच में तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की, सुदेश महतो सहित कई अधिकारी जांच के दायरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन