{"_id":"632c32c67038ea552149804c","slug":"jharkhand-injured-in-gunfight-with-maoists-crpf-jawan-dies-in-a-ranchi-hospital-latest-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सीआरपीएफ जवान की रांची के अस्पताल में मौत, नक्सलियों से मुठभेड़ में हुए थे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सीआरपीएफ जवान की रांची के अस्पताल में मौत, नक्सलियों से मुठभेड़ में हुए थे घायल
Thu, 22 Sep 2022 03:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 22 Sep 2022 03:32 PM IST
सार
चितरंजन बिहार के राजगीर जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। कमांडेंट ने कहा कि अंतिम सलामी के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव राजगीर जिले में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के चतरा जिले में 18 सितंबर को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में घायल हुए सीआरपीएफ के जवान की मौत हो गई है। जवान को गोली लगी थी। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
घायल जवान की पहचान चितरंजन कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें रांची ले जाया गया और बेहतर इलाज के लिए भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा कि उनके पैर और कमर में गोली लगी थी।
विज्ञापन
सीआरपीएफ कमांडेंट मनोज कुमार ने कहा कि जवान की हालत दो दिनों से स्थिर थी। हालांकि, बुधवार रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जवान को अंतिम सलामी सीआरपीएफ 133 बटालियन के रांची स्थित मुख्यालय में दी जाएगी। चितरंजन बिहार के राजगीर जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। कमांडेंट ने कहा कि अंतिम सलामी के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव राजगीर जिले में भेजा जाएगा।