Jharkhand: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में मदरसे का इमाम गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के सिमडेगा पुलिस ने 8 साल की बच्ची से रेप के आरोप में मदरसे के एक इमाम को गिरफ्तार किया है। सिमडेगा पुलिस के मुताबिक, सभी विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है। कोलेबीरा थाने के प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार को उस समय हुई, जब लड़की उर्दू पढ़ाने के लिए मदरसे गई थी। 43 वर्षीय इमाम ने अन्य विद्यार्थियों को घर भेज दिया और लड़की को कैंपस में अपने कमरे में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की को कथित तौर पर धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक, लड़की रोते हुए घर लौटी और अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। आरोपी को आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
Jharkhand | Simdega Police has arrested an Imam of a madarsa for allegedly raping an 8-year-old girl. All details are being verified: Simdega Police
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 12, 2022
जंगल में 12 आईईडी मिले
इस बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले में कथित तौर पर माओवादियों द्वारा एक जंगल में लगाए गए 12 आईईडी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार को जिले के रेंगराहातु गांव के पास कोचाबंधा जंगल से पांच-पांच किलोग्राम वजन के इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए। शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को पकड़ने के लिए कोल्हान इलाके में चलाए जा रहे एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को आईईडी मिले थे। मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। इससे पहले शनिवार को टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगराहातु और कुंभहाका गांवों के बीच जंगल में एक आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें 209 कोबरा बटालियन का एक निरीक्षक रैंक का अधिकारी घायल हो गया।