फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand hikes power tariff by more than 7 pc Latest News Update

Power Tariff: झारखंड में आम आदमी को झटका, बिजली दरों में 7.66 फीसदी बढ़ोतरी का एलान

Wed, 28 Feb 2024 05:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 28 Feb 2024 05:32 PM IST
सार

बयान में कहा गया  कि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए निश्चित शुल्क में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि शहरी उपभोक्ताओं के लिए स्थिर शुल्क पहले जैसा ही रहेगा।

विज्ञापन
Jharkhand hikes power tariff by more than 7 pc Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) ने बुधवार को राज्य में बिजली दरों में 7.66 फीसदी की बढ़ोतरी करने का एलान किया है। नई दरों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं को 5.80 रुपये से बढ़कर 6.30 रुपये प्रति यूनिट चुकाने होंगे। इसी तरह शहरी उपभोक्ताओं को 6.30 रुपये की जगह अब 6.65 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा। संशोधित टैरिफ 1 मार्च से प्रभावी होगा।

विज्ञापन


सरकार सब्सिडी देना जारी रखेगी
जेएसईआरसी के बयान के मुताबिक, सरकार सब्सिडी देना जारी रखेगी। इसके हिसाब से घरेलू ग्राहकों के लिए 125 यूनिट मुफ्त बिजली और 400 यूनिट तक विभिन्न सब्सिडी स्लैब के जरिए राहत मिलती रहेगी। जेबीवीएनएल के 39.71% वृद्धि के प्रस्ताव के बावजूद आयोग ने समीक्षा के बाद 7.66% वृद्धि को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


निश्चित शुल्क में 25 रुपये की बढ़ोतरी
बयान में कहा गया  कि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए निश्चित शुल्क में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि शहरी उपभोक्ताओं के लिए स्थिर शुल्क पहले जैसा ही रहेगा। इसके अतिरिक्त उत्पादन के पांच दिनों के भीतर भुगतान किए गए बिलों पर दो प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव है। आयोग ने छत पर सौर पीवी परियोजनाओं के लिए टैरिफ को सकल मीटरिंग के लिए 4.16 रुपये/किलोवाट और नेट मीटरिंग के लिए 3.80 रुपये/किलोवाट पर ही रहने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed