फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand High Court reserves the order on plea of Hemant Soren seeking permission to attend budget session

झारखंड विधानसभा: हेमंत सोरेन की याचिका पर फैसला सुरक्षित, बजट सत्र में शामिल होने की मांगी थी इजाजत

Mon, 26 Feb 2024 04:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 Feb 2024 04:53 PM IST
सार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगने वाली पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। पीएमएलए द्वारा याचिका खारिज होने के बाद सोरेन ने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

विज्ञापन
Jharkhand High Court reserves the order on plea of Hemant Soren seeking permission to attend budget session
Hemant Soren - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगने वाली पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। पीएमएलए द्वारा याचिका खारिज होने के बाद सोरेन ने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

विज्ञापन


इससे पहले हेमंत सोरेन को रांची की पीएमएलए कोर्ट से उस वक्त झटका लगा था, जब अदालत ने बजट सत्र में शामिल होने की इजाजत की मांग वाली उनकी अर्जी गुरुवार को खारिज कर दी थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष ने विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) कोर्ट में याचिका दायर कर बजट सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 13 दिन की हिरासत खत्म होने के बाद 15 फरवरी को बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल भेज दिया गया था। कोर्ट ने इससे पहले सोरेन को पांच फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विशेष पीएमएलए कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में यह फैसला सुनाया था। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष ईडी की हिरासत में थे।

पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया था कि हेमंत सोरेन को आज विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया और उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हम उनके लिए जमानत याचिका दायर करेंगे।


सोरेन को अदालत से रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया। उन्हें 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 2 फरवरी को कोर्ट ने सोरेन को पांच दिनों की ईडी हिरासत में भेजा  था। इसके बाद से हिरासत की अवधि को कुल मिलाकर सात दिनों के लिए दो बार बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed