{"_id":"6311ce0915fdf214a911dc56","slug":"jharkhand-high-court-ordered-a-cbi-probe-in-the-death-case-of-rupesh-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रूपेश पांडे हत्याकांड की सीबीआई करेगी जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रूपेश पांडे हत्याकांड की सीबीआई करेगी जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Fri, 02 Sep 2022 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Sep 2022 03:14 PM IST
सार
झारखंड के हजारीबार में हुए रूपेश पांडे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट मृतक रूपेश की मां की याचिका पर सुनवाई कर रहा था।
विज्ञापन
court Order
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग में हुए रूपेश पांडे हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को मृतक की मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इसी साल फरवरी में हजारीबाग में एक विसर्जन जुलूस में रूपेश पांडे की हत्या कर दी गई थी। मृतक रुपेश की मां ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस इस मामले में सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। उनका कहना था कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पीट-पीटकर की गई थी हत्या
गौरतलब है कि हजारीबाग जिले के 17 वर्षीय रूपेश कुमार पांडे की 6 फरवरी को बरही में देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन जुलूस के दौरान हुई झड़प में हत्या कर दी गई थी। जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। रुपेश की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद राज्य के कई जिलों में भारी प्रदर्शन हुआ था। इसके चलते चार जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया था। हाईकोर्ट का यह आदेश राज्य सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन