फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: High alert in Jharkhand on Independence Day, list of 285 suspects released

Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में हाई अलर्ट, 285 संदिग्धों की सूची जारी; 14 जिलों में आतंकियों के तार

Tue, 12 Aug 2025 10:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Aug 2025 10:14 PM IST
सार

Bihar: एटीएस एसपी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आईजी ऑपरेशन माइकल राज ने कहा कि राज्य के 14 जिलों में आतंकी नेटवर्क के तार जुड़े होने की पुष्टि हुई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Jharkhand: High alert in Jharkhand on Independence Day, list of 285 suspects released
तैयारी का जाएजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर झारखंड में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। झारखंड पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सभी जिलों को सतर्क कर दिया है। सभी स्लीपर्स सेल रडार पर है। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने 285 संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार कर 14 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सौंप दी है।

विज्ञापन


एटीएस की रिपोर्ट के अनुसार, कई संदिग्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और डार्क वेब के माध्यम से आतंकी संगठनों से संपर्क में हैं। इनमें इंडियन मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा, स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया , पीपल्स फ्रंट ऑफ इंडिया और जमात-उल-हयुद्दीन जैसे संगठन सक्रिय पाए गए हैं।
विज्ञापन


पढे़ं;  ग्रामीणों ने एनटीपीसी अधिकारियों और पुलिस पर किया पथराव, कई अधिकारी घायल; जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस एसपी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आईजी ऑपरेशन माइकल राज ने कहा कि राज्य के 14 जिलों में आतंकी नेटवर्क के तार जुड़े होने की पुष्टि हुई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

गौरतलब है कि इस बार राजधानी रांची के ऐतिहासिक मैदान मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही अलग अलग विभागों के द्वारा राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी। मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम स्थल का रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया है।साथ ही महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed