फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-hemant-soren-simon-marand

'गरीब और आदिवासियों के मुद्दो से भटक गयी है झामुमो'

Thu, 08 May 2014 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 08 May 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री साइमन मरांडी ने अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि झामुमो गरीबों और आदिवासियों के मुद्दो से भटक गयी है।

विज्ञापन


मरांडी ने कहा कि उन्होंने पार्टी द्वारा जारी नोटिस का जवाब भेज दिया है जिसमें उन्होंने दस मिनट के भीतर पार्टी से उन्हें मुक्त करने का आग्रह किया है।

उन्होंनें कहा कि इस सरकार को संथालपरगना सहित पूरे राज्य के गरीब आदिवासियों की चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह सरकार में रहकर गरीब आदिवासियों की समस्याओं के निदान के साथ मांझी, परगना, सरदार, मानकी मुंडा आदि पम्परागत व्यवस्था को मजबूत बनाकर गांवो के विकास का कार्य तेज करने के लिए जोर दे रहे थे लेकिन पार्टी विरोधी कुछ लोग निजी लाभ के लिए नेतृत्व को दिग्भ्रमित कर बालू घाटों की नीलामी आदि कार्यो के लिए सरकार पर दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


आपसी मतभेद के चलते ही साइमन मरांडी अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाते आए हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री साइमन मरांडी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राज्यपाल डा सैयद अहमद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुशंसा पर आज राज्य के खाद्य, उपभोक्ता एवं नागरिक आपूर्ति मामलों के मंत्री साइमन मरांडी को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed