फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Hemant Soren Ministers oath taking ceremony Live Updates: Council of ministers JMM Congress RJD

Jharkhand: झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का शपथग्रहण; JMM को पांच, कांग्रेस को चार और राजद को एक मंत्री पद

Thu, 05 Dec 2024 01:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Dec 2024 01:04 PM IST
सार

पिछले महीने झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। 

विज्ञापन
Jharkhand Hemant Soren Ministers oath taking ceremony Live Updates: Council of ministers JMM Congress RJD
Hemant Soren - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह विधायकों समेत 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन


मंत्री पद की शपथ लेने वाले झामुमो के छह विधायक सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद और हाफिजुल हसन हैं। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर ने मंत्री पद की शपथ ली, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत स्टीफन मरांडी द्वारा विधानसभा के ‘प्रोटेम स्पीकर’ के रूप में शपथ लेने के साथ हुई। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद किसने और क्या कहा?

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि समय जैसे-जैसे गुजर रहा है, सारी चीजें हो रही है। अब गति आएगी, हमारी सरकार तेजी से आगे बढ़ेगी।
  • JMM नेता सुदिव्य कुमार ने कहा कि एक विधायक के तौर पर मेरी प्राथमिकता मेरे निर्वाचन क्षेत्र का विकास था, लेकिन अब एक मंत्री के तौर पर मेरी प्राथमिकता मेरे राज्य का विकास होगा। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम झारखंड को एक बेहतर और विकसित राज्य के रूप में देखेंगे।
  • RJD नेता संजय प्रसाद यादव ने कहा कि हम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे और तीव्र गति से विकास कार्य करेंगे...।
  • कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड का निर्माण इसलिए हुआ था कि इसका विकास हो सके क्योंकि यह आदिवासी राज्य है, लेकिन जब झारखंड बना तो सरकार भाजपा के हाथ में चली गई, उन्होंने 18 साल तक झारखंड का विकास नहीं किया, शोषण, लूट और दोहन का काम किया। पिछली बार हमारी सरकार बनी और हमने इतना अच्छा काम किया कि इस बार फिर भारी बहुमत से हमारी सरकार बनी। हम विकास का काम करेंगे।
  • JMM विधायक दीपक बिरुआ ने कहा कि राज्य में कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर अभी काम होना बाकी है। हम कोशिश करेंगे कि सरकार उन पर बेहतर तरीके से काम करे, जो जनहित में होगा।


ऐसा रहा चुनावी परिणाम
झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं। यह विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से सबसे उम्दा प्रदर्शन है। कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा (माले) लिबरेशन को इंडिया ब्लॉक में दो सीटें मिलीं। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 21 सीटें जीतीं और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।



9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र
पिछले महीने झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। 28 नवंबर को सोरेन के शपथ लेने के बाद यह भी निर्णय लिया गया कि 9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed