फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Hemant Soren cabinet approves 39 proposals PESA rules also get the nod

Jharkhand: हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों पर मुहर, पेसा नियमावली को मिली स्वीकृति

Tue, 23 Dec 2025 07:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Dec 2025 07:23 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड मंत्रिपरिषद ने 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी। पेसा नियमावली जारी, 15 जिलों में ग्राम सभाओं को विकास में प्रमुख अधिकार। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 38 नए पद सृजित।

विज्ञापन
Jharkhand: Hemant Soren cabinet approves 39 proposals PESA rules also get the nod
हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 39 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने मंत्रिपरिषद के निर्णयों की जानकारी पत्रकारों को दी।

विज्ञापन


कैबिनेट सचिव ने बताया कि झारखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित पेसा कानून की नियमावली को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिल गई है। अधिसूचना जारी होते ही यह कानून राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में लागू हो जाएगा। इसके अंतर्गत राज्य के 15 जिले आएंगे। पेसा नियमावली के तहत ग्राम सभाओं को प्राथमिकता दी गई है। विकास योजनाओं के निर्माण में ग्राम सभाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पारंपरिक ग्राम सभाओं को अधिकार दिए गए हैं तथा सभी ग्राम सभाएं अपनी परंपराओं को अधिसूचित करेंगी।
विज्ञापन


बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। इसके तहत 38 नए पदों का सृजन किया गया है, जिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय होगा। मंत्रिपरिषद ने दुमका में 7 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 31 करोड़ रुपये तथा जमशेदपुर में सड़क निर्माण के लिए 41 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। टेक होम राशन योजना के अंतर्गत सामग्री आपूर्तिकर्ता की अवधि बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; रांची में शैली ट्रेडर्स पर CID की छापेमारी, नशे के कफ सिरप के अवैध कारोबार का खुलासा

बैठक में बाल कल्याण वात्सल्य योजना की मार्गदर्शिका को मंजूरी दी गई। प्री-बजट कार्यशाला के आयोजन के लिए डॉ. सीमा अखौरी की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकांक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों एवं समन्वयकों के वेतन में वृद्धि को स्वीकृति दी गई। 21 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए अतिरिक्त राशि मंजूर की गई। इसके अलावा वनरक्षियों की प्रोन्नति से संबंधित नियमावली में एक बार के लिए आंशिक संशोधन, राज्यपत्रित एवं अराजपत्रित सेवाओं में सीधी नियुक्ति की नियमावली को पांच वर्षों के लिए विस्तार, मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा प्रणाली में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मोटरयान निरीक्षक के 21 पदों के सृजन, विधानसभा के शीतकालीन सत्र के सत्रावसान तथा मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना के तहत केएमओयू की अवधि विस्तार को भी मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed