{"_id":"686794eb9ca668a26f0d93be","slug":"jharkhand-health-minister-dr-irfan-ansari-receives-death-threat-lodges-complaint-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई शिकायत
Fri, 04 Jul 2025 02:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:16 PM IST
सार
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बीती रात एक अज्ञात नंबर (7903928578) से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब मंत्री दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिलने गए थे।
विज्ञापन
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बीती रात उनके मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी रात करीब 11:30 बजे एक अनजान नंबर (7903928578) से कॉल के जरिए दी गई। इस गंभीर मामले को लेकर मंत्री ने रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को लिखित शिकायत दी है। मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि जब उन्हें धमकी मिली, उस वक्त वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में झारखंड के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे थे। मंत्री ने कहा, "रात करीब 11:30 बजे मेरे मोबाइल पर किसी ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। मैंने तुरंत इसकी जानकारी रांची के एसएसपी को दी है।"
यह भी पढ़ें: हजारीबाग फायरिंग केस, आठ शातिर अपराधी गिरफ्तार, गिरोह का सरगना फरार
उन्होंने आगे कहा, "मेरा किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मैं सभी दलों के लोगों से मिलता हूं, यहां तक कि भाजपा नेताओं से भी। मैं सभी का सम्मान करता हूं। जिसने भी यह गंदा काम किया है, मुझे भरोसा है कि पुलिस उसे जल्द पकड़ लेगी।" एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। पुलिस कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।