फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand govt to release 37 convicts serving life terms

Jharkhand: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, आजीवन कारावास की सजा काट रहे 37 दोषियों को रिहा किया जाएगा

Tue, 18 Feb 2025 03:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 18 Feb 2025 03:10 PM IST
सार

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'झारखंड राज्य दंड समीक्षा बोर्ड की एक बैठक यहां आयोजित की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 103 कैदियों की रिहाई के संबंध में समीक्षा की गई। गहन विचार-विमर्श के बाद 37 को रिहा करने पर सहमति बनी।'

विज्ञापन
Jharkhand govt to release 37 convicts serving life terms
हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड सरकार ने 103 मामलों की समीक्षा के बाद राज्य भर की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 37 दोषियों को रिहा करने का फैसला किया। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में एक अहम बैठक हुई। झारखंड राज्य दंड समीक्षा बोर्ड की बैठक में यह 

विज्ञापन

अहम निर्णय लिया गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'झारखंड राज्य दंड समीक्षा बोर्ड की एक बैठक यहां आयोजित की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 103 कैदियों की रिहाई के संबंध में समीक्षा की गई। गहन विचार-विमर्श के बाद 37 को रिहा करने पर सहमति बनी।'
विज्ञापन


सीएम सोरेन ने अधिकारियों को रिहा किए गए कैदियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि, सामाजिक और आर्थिक स्थिति की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने रिहाई के बाद इन लोगों की गतिविधियों पर नज़र रखने और यह सुनिश्चित करने पर भी ज़ोर दिया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में शामिल किए जाएं। मुख्यमंत्री ने साथ ही उनके लिए आजीविका के स्रोत भी सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed