{"_id":"658fb1fd456884bb9708bc35","slug":"jharkhand-government-receives-58-lakh-applications-for-various-schemes-aims-to-built-80-lakhs-houses-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: राज्य सरकार के आउटरीच कार्यक्रम में प्राप्त हुए में 57.52 लाख आवेदन, 80 लाख आवास बनाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: राज्य सरकार के आउटरीच कार्यक्रम में प्राप्त हुए में 57.52 लाख आवेदन, 80 लाख आवास बनाने की योजना
Sat, 30 Dec 2023 11:31 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:31 AM IST
सार
झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के चार साल पूरे होने के मौक पर शुक्रवार को एक सरकारी दस्तावेज जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि 19,63,537 आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है, वहीं 17,433 आवेदनों को विभिन्न समस्याओं के कारण खारिज किया गया।
विज्ञापन
Hemant Soren
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी आउटरीज कार्यक्रम के तीसरे चरण के दौरान 57.52 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार का तीसरा चरण 24 नवंबर से शुरू हुआ था, जिसका समापन 29 दिसंबर को किया गया।
आंकड़ों में हो सकती है बढ़ोतरी
अधिकारी ने बताया, 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक 57,52,882 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें कुछ हजार आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि अंतिम आंकड़े अभी तक जारी नहीं किए गए हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के चार साल पूरे होने के मौक पर शुक्रवार को एक सरकारी दस्तावेज जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि 19,63,537 आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है, वहीं 17,433 आवेदनों को विभिन्न समस्याओं के कारण खारिज किया गया। फिलहाल 37.71 लाख आवेदन लंबित है। राज्य सरकार की आवास योजना, अबुआ आवास योजना के तहत 30 लाख आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
80 लाख आवास बनाने की योजना
हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर को राज्य सरकार की आवास योजना लॉन्च किया था। इसका एकमात्र उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों को आवास प्रदान करवाना है। अबुआ आवास योजना के तहत सरकार की योजना 31 मार्च 2026 तक 16,320 करोड़ की लागत से 80 लाख आवास बनवाना है। चालू वित्त वर्षमें दो लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं अगले वित्त वर्ष में 2.5 लाख घर पूरे किए जाएंगे।
शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, 'हमारी योजना 80 लाख आवास बनाने की है, लेकिन संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है।' उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम झारखंड में हर साल आयोजित किया जाएगा।
दस्तावेज के अनुसार, मनरेगा के तहत नए काम करने के लिए 1.73 लाख आवेदन प्रप्त किए गए। वहीं गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लिए 1.55 लाख से अधिक, जाति प्रमाण पत्र के लिए 88,331, जन्म प्रमाण पत्र के लिए 37,421, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 6,849, और आय प्रमाण पत्र के लिए 60,348 आवेदन प्राप्त हुए हैं।