{"_id":"5c00d506bdec2241b302731d","slug":"jharkhand-government-promises-interest-free-loan-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड सरकार किसानों पर मेहरबान, ब्याज मुक्त कृषि लोन देने का किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड सरकार किसानों पर मेहरबान, ब्याज मुक्त कृषि लोन देने का किया वादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
रघुवर दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किसानों के लिए बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को खेलगांव में आयोजित वैश्विक कृषि और खाद्य सम्मेलन में कहा है कि राज्य के किसानों को कृषि हेतु जीरो प्रतिशत पर लोन दिया जायेगा।
विज्ञापन
इस एलान के अनुसार, जो भी किसान एक साल के अंदर लोन चुका देगा, उन्हें कोई ब्याज नहीं देना होगा, उनके कर्ज का ब्याज सरकार देगी। इसी प्रकार अगले साल किसानों के फसल बीमा की किस्त भी सरकार ही लौटाएगी। इतना ही नहीं झारखण्ड सरकार किसानों के लिए काफी सौगात लाई है।
विज्ञापन
जिसके अंतर्गत खेती हेतु अगले साल मई महीने तक अगल से बिजली प्राप्त कराई जाएगी। 2019 अगस्त महीने से प्रदेश के गावों में 24 घंटे बिजली रहेगी। राज्य सरकार द्वारा किसानों और बाकि लोगों को दी जाने वाली ये सुविधाएं बड़ा कदम तो है ही साथ ही बिजली जैसी सुविधाएं प्राथमिक होने के साथ-साथ लोगों का अधिकार भी हैं। आम जनता, उद्योग और किसानों के लिए अलग फीडर से बिजली प्राप्त कराई जाएगी।
विज्ञापन