झारखंड: 22 से 29 अप्रैल तक रहेगा लॉकडाउन, जानिए जरूरी गाइडलाइंस
झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि, प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के साथ ही धार्मिक स्थानों को खुला रखने की अनुमति दी है। गौरतलब है कि सरकार ने इस बार राज्य में लागू किए गए लॉकडाउन को सुरक्षा सप्ताह नाम दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप देशभर में जारी है। झारखंड भी इससे अछूता नहीं हैं। राज्य में आए दिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अहम फैसला ले लिया है। दरअसल, अब झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। गौरतलब है कि सरकार ने इस बार राज्य में लागू किए गए लॉकडाउन को सुरक्षा सप्ताह नाम दिया है।
जानिए लॉकडाउन के दौरान क्या कुछ खुला व बंद रहेगा
- सरकार ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के साथ ही धार्मिक स्थानों को खुला रखने की अनुमति दी है। हालांकि, धार्मिक स्थलों पर भक्तों के जमावड़े की इजाजत नहीं है।
- सरकार ने खनन, कृषि और निर्माण गतिविधियों की अनुमति भी दी है।
- केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं निजी क्षेत्र के चिह्नित कार्यालयों को छोड़कर सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
- आवश्यक कार्य छोड़कर कोई भी घर से बाहर नहीं निकलेगा।
- सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने की छूट नहीं होगी।
- राज्य में धारा 144 का अनुपालन कराया जाएगा।
लॉकडाउन की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बैठक के बाद की। उन्होंने मंगलवार (20 अप्रैल) को अपने आवास में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह बड़ा फैसला लिया। राज्य में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने के आदेश दिए गए हैं ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।
Jharkhand government announces lockdown from April 22-29 with few exemptions. Essential services allowed, religious places to remain open but the gathering of devotees not allowed. Mining, agricultural & construction activities permitted
— ANI (@ANI) April 20, 2021
बता दें झारखंड में 19 अप्रैल को 3 हजार 992 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए। इससे राज्य में कुल दर्ज मामले 1 लाख 62 हजार 945 तक पहुंच गए। इसी अवधि में कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आने के बाद 50 लोगों मौत भी हुई है,जिससके बाद इस घतक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर एक हजार 456 हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस के कुल 28 हजार 10 सक्रिय मामले हैं जबकि 1 लाख 33 हजार 479 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।