फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Godda MP Nishikant Dubey reached Baidyanath Dham police station to surrender

Jharkhand: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बैद्यनाथ धाम थाना में गिरफ्तारी देने पहुंचे, पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 02:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 09 Aug 2025 02:47 PM IST
सार

Jharkhand: सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अब वह इस लड़ाई को सदन तक ले जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि वह देवघर के एसपी, डीसी और डीजीपी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे।

विज्ञापन
Jharkhand: Godda MP Nishikant Dubey reached Baidyanath Dham police station to surrender
सांसद निशिकांत दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे शनिवार को अपने समर्थकों के साथ देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर थाना पहुंचे और हाल ही में दर्ज मामले के विरोध में गिरफ्तारी देने की पेशकश की। मंदिर परिसर में जबरन प्रवेश को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसे वह पूरी तरह निराधार बता रहे हैं।
विज्ञापन


थाने पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में दुबे ने कहा कि यह मामला राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया, “जिस व्यक्ति का मंदिर में एक भी यजमान नहीं है, वह अंदर क्या कर रहा था? अगर मैंने कानून-व्यवस्था तोड़ी होती तो पुलिस और मजिस्ट्रेट खुद मेरे खिलाफ केस दर्ज करते, फिर एक व्यक्ति के शिकायत पर यह मामला कैसे बन गया?
विज्ञापन


सदन तक ले जाएंगे लड़ाई
सांसद ने आरोप लगाया कि यह सरकार उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं भगोड़ा नहीं हूं। भगोड़ा तो वह मुख्यमंत्री हैं जो गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली भाग गए थे। बैद्यनाथ धाम थाना में पहुंचने के बाद भी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी नहीं की। इस पर दुबे ने कहा कि अब वह इस लड़ाई को सदन तक ले जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि वह देवघर के एसपी, डीसी और डीजीपी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  झारखंड के सेरीकेला-खरसावां में मालगाड़ी पटरी से उतरी; रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

इस लड़ाई के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे
सांसद दुबे ने साफ कहा कि वह इस सरकार को “उखाड़ फेंकने” के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से भी अपील की कि वे इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें।गौरतलब है कि हाल ही में बाबा मंदिर में प्रवेश को लेकर निशिकांत दुबे और भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस घटना ने झारखंड की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है और अब यह मुद्दा दिल्ली के संसद भवन तक पहुंचने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed